भाकियू कार्यकत्र्ताओं ने किया दिल्ली कूच

हरिद्वार जिले से दिल्ली जाने का किसानों का सिलसिला जारी है। बुधवार को भारतीय किसान यूनियन और उत्तराखंड किसान मोर्चा के कार्यकत्र्ताओं ने अपने काफिले के साथ दिल्ली कूच किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 02 Dec 2020 06:46 PM (IST) Updated:Wed, 02 Dec 2020 07:53 PM (IST)
भाकियू कार्यकत्र्ताओं ने किया दिल्ली कूच
भाकियू कार्यकत्र्ताओं ने किया दिल्ली कूच

जागरण संवाददाता, रुड़की: हरिद्वार जिले से दिल्ली जाने का किसानों का सिलसिला जारी है। बुधवार को भारतीय किसान यूनियन और उत्तराखंड किसान मोर्चा के कार्यकत्र्ताओं ने अपने काफिले के साथ दिल्ली कूच किया।

कृषि कानून के विरोध में दिल्ली में कई राज्यों के किसान धरना-प्रदर्शन कर रहे हैं। इस क्रम में पिछले एक सप्ताह से उत्तराखंड से भी किसानों के दिल्ली कूच करने का सिलसिला जारी है। बुधवार की शाम को भारतीय किसान यूनियन रोड गुट के प्रदेश अध्यक्ष पदम सिंह रोड के नेतृत्व में काफी संख्या में किसान संपर्क मार्गों से होते हुए दिल्ली कूच कर गए। रवाना होने से पहले बेलड़ी गांव में कार्यकत्र्ताओं को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष पदम सिंह रोड ने कहा कि अब इस सरकार के खिलाफ आरपार की लड़ाई लड़ी जाएगी। कृषि कानून केवल भाजपा वालों के लिए अच्छा है, लेकिन बाकी सब के लिए खराब है। सरकार इस कानून की एक भी अच्छाई नहीं बता पाई है। उन्होंने कहा कि यदि डंडे के बलबूते पर सरकार ने इस आंदोलन को दबाने की कोशिश की तो पूरे देश का किसान सड़कों पर होगा। प्रधानमंत्री को खुद किसानों के बीच में आना होगा, अन्यथा किसान दिल्ली से हटने वाले नहीं हैं। प्रधान इरशाद ने कहा कि सरकार हर नियम कायदे कानून किसान पर ही थोप रही है। इस मौके पर संजीव कुशवाहा, नाजिम अली, प्रधान प्रवेज आलम, प्रदीप त्यागी, सुनील कुमार, मंगत राम सैनी आदि मौजूद रहे।

---------------------- इस बार किसान पीछे नहीं हटेंगे: रोड

रुड़की: उत्तराखंड किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलशन रोड के नेतृत्व में सैकड़ों किसान दिल्ली रवाना हो गए। किसान संगठनों के बार्डर पार करने की पुलिस को भनक तक नहीं लग सकी।

उत्तराखंड किसान मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलशन रोड ने दिल्ली कूच करने की तैयारी शुरू की थी। एलआइयू की तरफ से पुलिस अधिकारियों को उकिमो कार्यकत्र्ताओं के दिल्ली कूच करने की सूचना एक दिन पहले ही दे दी गई थी। इसके बावजूद किसानों को बार्डर पर रोकने के लिए पुलिस की तरफ से कोई इंतजाम नहीं थे। उकिमो के सैकड़ों कार्यकत्र्ता सुबह ही काफिले के रूप में रुड़की से दिल्ली के लिए रवाना हुए। पुलिस को इनके जाने का पता नहीं चला। इनको रोकने के लिए कहीं भी पुलिस बल तैनात नहीं था। उकिमो के कार्यकत्र्ताओं ने विभिन्न संपर्क मार्गो से होते हुए दिल्ली के लिए कूच किया। इससे पहले कार्यकत्र्ताओं को संबोधित करते हुए उकिमो के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुलशन रोड ने कहा कि केंद्र सरकार जब तक किसानों की मांग पूरी नहीं करेगी तब तक किसान पीछे नहीं हटेंगे। किसानों का सब्र पूरी तरह से टूट चुका है। कहा कि इस आंदोलन में उकिमो हर तरह से सहयोग कर रहा है। गुलशन रोड ने बताया कि उनके साथ काफी किसान रवाना हुए हैं।

chat bot
आपका साथी