पांच साल की उपलब्धियां लेकर जनता के बीच जाएं

भारतीय जनता पार्टी मध्य हरिद्वार मंडल की मंडल कार्यसमिति की बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि भाजपा कार्यकत्र्ता आधारित दल है। बूथ का कार्यकत्र्ता ही भाजपा के असली ताकत होता है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 01 Aug 2021 11:36 PM (IST) Updated:Sun, 01 Aug 2021 11:36 PM (IST)
पांच साल की उपलब्धियां  लेकर जनता के बीच जाएं
पांच साल की उपलब्धियां लेकर जनता के बीच जाएं

जागरण संवाददाता,हरिद्वार: भारतीय जनता पार्टी मध्य हरिद्वार मंडल की मंडल कार्यसमिति की बैठक में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा कि भाजपा कार्यकत्र्ता आधारित दल है। बूथ का कार्यकत्र्ता ही भाजपा के असली ताकत होता है।

पार्टी कार्यकत्र्ता पांच साल की उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जाएं। जो काम भाजपा की सरकार ने किए हैं वह जनता को बताने की आवश्यकता है। भाजपा ने इन पांच सालों में भ्रष्टाचार मुक्त शासन प्रदेश की जनता को दिया है। जिसके आधार पर कह सकते हैं कि एक बार फिर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार दोबारा स्थापित होने जा रही है। भाजपा के जिला महामंत्री विकास तिवारी ने कहा इन पांच सालों में जितने विकास कार्य इस उत्तराखंड में हुए हैं कांग्रेस वह कार्य पिछले 60 साल में भी नहीं कर पायी है। 10 साल कांग्रेस का भी इस राज्य में शासन रहा है लेकिन उपलब्धियों के नाम पर उनका कार्यकाल शून्य रहा है। उन्होंने बताया कि जल्द ही भाजपा का ग्राम स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान भी प्रारंभ होने वाला है। साथ ही जन आशीर्वाद यात्रा भी निकलनी है। अनुराग पैलेस में आयोजित कार्य समिति की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष राज कुमार अरोड़ा और संचालन महामंत्री बृजेश चौधरी और शिवम बंधु गुप्ता ने किया। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश महामंत्री अन्नू कक्कड़, भाजपा जिला उपाध्यक्ष देशपाल रोड, पूर्व दायित्वधारी डा.विनोद आर्य, पूर्व मंडल अध्यक्ष संजय सहगल, कामिनी सडाना, कुसुम गांधी, पार्षद पिकी चौधरी, सपना शर्मा, विवेक उनियाल, नेपाल सिंह, राजेंद्र कटारिया आदि कार्यकत्र्ता उपस्थित रहे। गंगा सफाई अभियान चलाया

हरिद्वार: ज्वालापुर के नागरिकों ने जटवाड़ा पुल स्थित गंगा घाट पर स्वच्छता व जागरूकता अभियान चलाया। इस मौके पर अमित मुल्तानिया ने कहा कि अपने क्षेत्र को सुरक्षित एवं स्वच्छ रखें। इसको लेकर पिछले चार वर्षों से लगातार प्रत्येक रविवार समस्त हरिद्वार क्षेत्र में गंगा घाटों की सफाई के लिए मुहिम चलाई जा रही है। अभियान से युवा वर्ग को एक सकारात्मक दिशा मिल रही है। इसके अलावा गरीब बच्चों को शिक्षण सामग्री वितरण व क्षेत्र में पौधारोपण और समाज को कुरीतियों के प्रति जागरूक करने के लिए जागरूकता अभियान भी निरंतर चलाए जा रहे हैं। सफाई अभियान में सुमित शर्मा, दिग्विजय सिंह रवि, कमल, निशांत कश्यप, सूरज चौधरी, लक्की, ललित, अंकित, अमन, विशाल यादव शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी