बिना रजिस्ट्रेशन के चल रही थी भाजपा नेता की कार

एक ग्राम प्रधान से खरीदी गई भाजपा नेता की कार कई माह से बिना रजिस्ट्रेशन के ही चल रही थी। जब भाजपा नेता ने रजिस्ट्रेशन कराने की रकम वापस मांगी तो प्रधान की तरफ से दिया गया चेक भी बाउंस हो गया। दोनों के बीच चल रहा विवाद अब कोतवाली पहुंचा है।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Oct 2020 07:35 PM (IST) Updated:Wed, 28 Oct 2020 07:35 PM (IST)
बिना रजिस्ट्रेशन के चल रही थी भाजपा नेता की कार
बिना रजिस्ट्रेशन के चल रही थी भाजपा नेता की कार

जागरण संवाददाता, रुड़की: एक ग्राम प्रधान से खरीदी गई भाजपा नेता की कार कई माह से बिना रजिस्ट्रेशन के ही चल रही थी। जब भाजपा नेता ने रजिस्ट्रेशन कराने की रकम वापस मांगी तो प्रधान की तरफ से दिया गया चेक भी बाउंस हो गया। दोनों के बीच चल रहा विवाद अब कोतवाली पहुंचा है।

सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के एक भाजपा नेता ने कुछ माह पहले एक ग्राम प्रधान से कार खरीदी थी। ग्राम प्रधान ने भी किसी से यह कार खरीदी थी। इस कार का अस्थाई नंबर लिया गया था। कार का रजिस्ट्रेशन नहीं हुआ था। ग्राम प्रधान ने यह कार भाजपा नेता को बेचते समय आश्वासन दिया था कि वह कार का कुछ समय बाद रजिस्ट्रेशन करा देगा। उसकी बातों में आकर भाजपा नेता ने उसे रजिस्ट्रेशन शुल्क भी दे दिया था। लेकिन कई माह के बाद भी ग्राम प्रधान ने रजिस्ट्रेशन नहीं कराया। जिस पर भाजपा नेता ने ग्राम प्रधान को यह कार वापस करने को कहा। यह बात सुनकर ग्राम प्रधान ने भाजपा नेता को रजिस्ट्रेशन शुल्क की कीमत वापस करने का आश्वासन देते हुए चेक दिया। सोमवार को यह चेक बाउंस हो गया। इस पर भाजपा नेता ने इस मामले की तहरीर सिविल लाइंस कोतवाली पुलिस को दी थी। कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रदीप कुमार ने बताया कि पुलिस ने दोनों पक्षों को बुधवार को कोतवाली बुलाया था। ग्राम प्रधान ने रजिस्ट्रेशन की शुल्क वापस कर दिया है। जिसके बाद यह मामला निपट गया।

chat bot
आपका साथी