पंडित दीनदयाल के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

लक्सर रोड जगजीतपुर स्थित भाजपा कार्यालय पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित की गई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Sep 2020 09:48 PM (IST) Updated:Sat, 26 Sep 2020 05:05 AM (IST)
पंडित दीनदयाल के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प
पंडित दीनदयाल के आदर्शों पर चलने का लिया संकल्प

संवाद सहयोगी, हरिद्वार: लक्सर रोड जगजीतपुर स्थित भाजपा कार्यालय पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्र पर माल्यार्पण व पुष्पांजलि अर्पित की गई। साथ ही कार्यकत्र्ताओं ने उनके सपनों को पूरा करने का संकल्प लिया।

शुक्रवार को पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिन पर आयोजित कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. जयपाल सिंह चौहान ने कहा कि एकात्म, मानववाद के प्रणेता पंडित दीनदयाल का जीवन काफी कठिन परिस्थितियों में गुजरा। कहा कि कार्यकत्र्ताओं को उनके सपनों का भारत बनाने के लिए संघर्ष करते रहना होगा। इस मौके पर जिला महामंत्री विकास तिवारी, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी सुनील सैनी, जिला उपाध्यक्ष देशराज रोड, अंकित आर्य, लव शर्मा आदि मौजूद रहे। भाजपा मंडल हरिद्वार ने भी हरकी पैड़ी पर दीनदयाल उपाध्याय का जन्मदिन मनाया। मंडल महामंत्री तरुण नैय्यर ने कहा कि एकात्म मानवतावाद दीनदयाल उपाध्याय ने शुरू किया था। उनका मानना था कि सरकारी सुविधा अंतिम व्यक्ति तक पहुंचनी चाहिए। भाजपा आज उन्हीं के आदर्शों पर चलकर देशसेवा में लगी है। इस मौके पर दिनेश पांडे, पूनम मखीजा, अजीत सिंह, चंद्रकांत पांडे, मुकेश पुरी आदि मौजूद रहे। शिवशक्ति धाम में हुए कार्यक्रम में भाजपा पार्षद दल के उपनेता अनिरुद्ध भाटी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय भारतीय राजनीति में सादगी व सद्भाव के स्वर्णिम हस्ताक्षर थे। उनका अनुसरण हर कार्यकत्र्ता को करना चाहिए। इस दौरान भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष विदित शर्मा, पार्षद विनित जौली, अनिल वशिष्ठ, अमित गुप्ता आदि मौजूद रहे।

जन्मदिन पर याद किए गए उपाध्याय

लक्सर: पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जन्मदिवस पर भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री निपेंद्र चौधरी के गोवर्धनपुर मार्ग स्थित कार्यालय पर हुए कार्यक्रम में भाजपाइयों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। निपेंद्र चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा सरकार मानवतावाद के समर्थक पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय के स्वप्न को साकार करने में जुटी है। समाज के अंतिम छोर पर मौजूद व्यक्ति तक विकास योजनाओं का सीधा लाभ पहुंच रहा है। इस मौके पर डॉ. करूणेश शर्मा, सभासद विकास खटाना, सचिन मित्तल, बिजेंद्र पांचाल, मनीष गोयल, चंद्रप्रकाश चांवरिया, राजेंद्र नाथ मेहंदीरत्ता, कमल आदि मौजूद रहे। शिवपुरी कॉलोनी में हुए कार्यक्रम में पूर्व जिला महामंत्री कुशलपाल सैनी ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय एक मजबूत व सशक्त भारत चाहते थे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सशक्त भारत को निर्माण हो रहा है। इस अवसर पर पूर्व मंडल अध्यक्ष राहुल अग्रवाल, सभासद नाथूराम शर्मा, आदित्य चौधरी, दिनेश चंद्र पांडेय आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी