ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार घायल

ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस मामले में पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 01 Dec 2020 05:27 PM (IST) Updated:Tue, 01 Dec 2020 05:27 PM (IST)
ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार घायल
ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार घायल

मंगलौर: ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आने से बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस मामले में पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

उत्तर प्रदेश के जिला सहारनपुर थाना देवबंद अंतर्गत बास्तम गांव निवासी आलोक कुमार ने पुलिस को दी तहरीर दी कि उसका भाई चंद्रशेखर उत्तराखंड रोडवेज में संविदा पर परिचालक है। 27 नवंबर को उसका भाई ड्यूटी करने के बाद बाइक से गांव लौट रहा था। जब वह ठसका गांव के समीप पहुंचा तो एक ट्रैक्टर-ट्रॉली चालक ने लापरवाही से ट्रैक्टर चलाते हुए उसके भाई को चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने उसके भाई को अस्पताल में भर्ती कराया। यहां से गंभीर हालत देखते हुए उसको एम्स ऋषिकेश में भर्ती कराया गया है। उसकी हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

chat bot
आपका साथी