कृषि कानूनों का किसान नहीं, कांग्रेस कर रही विरोध : बंशीधर

भाजपा के मध्य हरिद्वार के मंडल प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से लाए गए बिलों का विरोध कांग्रेस कर रही है किसान नहीं। कृषि कानून किसानों को मुनाफा और फसल कहीं भी बेचने का अवसर प्रदान करेंगे।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Wed, 28 Oct 2020 01:37 PM (IST) Updated:Wed, 28 Oct 2020 01:37 PM (IST)
कृषि कानूनों का किसान नहीं, कांग्रेस कर रही विरोध : बंशीधर
भाजपा के मध्य हरिद्वार के मंडल प्रशिक्षण वर्ग का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने शुभारंभ किया।

हरिद्वार, जेएनएन। भाजपा के मध्य हरिद्वार के मंडल प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ करते हुए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से लाए गए बिलों का विरोध कांग्रेस कर रही है, किसान नहीं। कहा कि कृषि कानून किसानों को अच्छा मुनाफा और अपनी फसल कहीं भी बेचने का अवसर प्रदान करेंगे। कहा कि आने वाले विधानसभा और लोकसभा चुनाव में कृषि कानूनों को बल पर ही भाजपा सरकार बनाएगी। क्योंकि कृषि कानूनों का लाभ किसानों को जल्द ही मिलने लगेगा। इससे किसान अपनी मर्जी से फसल और दाम हासिल करके अपनी आय दोगुना कर सकेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि यह भाजपा की केंद्र सरकार ने ही किसानों के लिए पहली बार एक लाख 34 हजार करोड़ का बजट और एक लाख करोड़ रुपये का स्पेशल पैकेज दिया। ताकि किसानों की दशा और दिशा दोनों सुधार सके। कहा कि किसानों को किसान सम्मान निधि का लाभ देने वाली केवल भाजपा सरकार है। 

कहा कि भाजपा की सरकार 50 साल तक देश व प्रदेश में रखने के लिए कार्यकर्ताओं को आपसी मनभेद व मतभेद बुलाकर संगठन के लिए कार्य करना होगा। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस ने 60 साल तक केवल देश को लूटने का काम किया है, इस भरपाई के लिए संगठन के कार्यकर्ताओं को कंधे से कंधा मिलाकर कार्य करना होगा और यह एक दिन में पूरा नहीं होगा।

इसके लिए लंबा संघर्ष करना पड़ेगा। राहुल गांधी की तरफ इशारा करते हुए कहा कि जब जम्मू कश्मीर पर निर्णय लिया जा रहा था तब वह कहते थे कि अगर ऐसा किया गया तो देश के अंदर अराजकता हो जाएगी। लेकिन मोदी की सरकार में जम्मू कश्मीर पर ऐतिहासिक फैसला लेने के बाद भी देश के अंदर एक पत्ता तक नहीं हिला। कहा कि मोदी के स्वच्छता अभियान से लेकर सभी आंदोलन जन आंदोलन बन गए। यह प्रधानमंत्री मोदी की लोकप्रियता का ही एक जीता जागता उदाहरण रहा है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष राजकुमार, जिला महामंत्री विकास तिवारी, अन्नू कक्कड़, कुसुम गांधी, लव शर्मा आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी