मांगों के समर्थन में बैंक कर्मियों ने किया प्रदर्शन

मांगे पूरी न होने पर अनिश्चितकालीन हड़ताल की दी चेतावनी संवाद सहयोगी रुड़की बैंक कमि

By JagranEdited By: Publish:Wed, 26 Feb 2020 08:22 PM (IST) Updated:Wed, 26 Feb 2020 08:22 PM (IST)
मांगों के समर्थन में बैंक कर्मियों ने किया प्रदर्शन
मांगों के समर्थन में बैंक कर्मियों ने किया प्रदर्शन

संवाद सहयोगी, रुड़की: बैंक कर्मियों के संगठन यूएफबीयू (यूनाइटेड फोरम आफ बैंक यूनियन) ने बुधवार को विभिन्न मांगों के समर्थन में जमकर प्रदर्शन किया। यूएफबीयू ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार बैंक कर्मियों का उत्पीड़न कर रही है। उनकी विभिन्न मांगों को पूरा नहीं किया जा रहा है। इससे बैंक कर्मचारी बेहद परेशान हैं।

मकतूलपुरी स्थित कैनरा बैंक की मुख्य शाखा पर बुधवार शाम को यूएफबीयू के सदस्य एकत्रित हुए। कर्मचारियों ने अपनी मांग के समर्थन में सरकार की नीतियों के खिलाफ प्रदर्शन किया। संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता है तो वे आंदोलन को तेज कर देंगे। एक अप्रैल से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर देंगे। इस मौके पर वीके गुप्ता, मन्नू मानिक, अर्जुन गुप्ता, निधि अग्रवाल, तरुण त्यागी, अविनाश विश्नोई, प्रमोद गुप्ता, अर्जुन गांधी, अनिल बजाज, एके गुप्ता, मनोज खुराना, विपिन मलिक, कुलदीप, इशिका, विवेक गुप्ता, मंजू, नीना, शालिनी सैनी, पवन, अजय पराशर एवं नवीन मौजूद रहे।

मुख्य मांगे -

-अधिकारी एवं कर्मचारी बैंक के 11 वेतन समझौतों को लागू किया जाए। -बैंक को फाइव डे वीक करें।

- विशेष भत्तों का मूल वेतन में विलय किया जाए।

-पेंशन में वृद्धि की जाए।

chat bot
आपका साथी