सीवर लाइन चोक होने पर महापौर ने किया निरीक्षण

नगर निगम के वार्ड चार और छह की कॉलोनियों में चोक सीवर लाइन का महापौर अनिता शर्मा ने निरीक्षण किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 16 Jul 2020 06:29 PM (IST) Updated:Thu, 16 Jul 2020 08:18 PM (IST)
सीवर लाइन चोक होने पर महापौर ने किया निरीक्षण
सीवर लाइन चोक होने पर महापौर ने किया निरीक्षण

जागरण संवाददाता, हरिद्वार: नगर निगम के वार्ड चार और छह की कॉलोनियों में चोक सीवर लाइन का महापौर अनिता शर्मा ने निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर कर्मचारियों को मौके पर बुलाकर समस्या का निराकरण कराया।

दोनों वार्डो में पिछले कई दिनों से सीवर लाइन चोक होने की समस्या थी। स्थानीय लोगों ने पार्षद को इसकी जानकारी दी। इस पर पार्षद कैलाश भट्ट और महावीर वशिष्ठ ने मौके पर महापौर को भी बुला लिया। स्थानीय लोगों ने बताया कि सीवर चोक की समस्या आएदिन रहती है। कई बार अधिकारियों को भी मामले से अवगत कराया गया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। सीवर चोक होने से सारा दूषित पानी और गंदगी सड़क और गलियों में बहता है। इसके कारण कॉलोनी में बदबू रहती है। बारिश होने पर समस्या बढ़ जाती है। दूषित पानी घरों में भर जाता है। महापौर ने तुरंत संबंधित विभाग के अधिकारियों से वार्ता कर कर्मचारियों को बुलवाया और सीवर की सफाई कराई। कहा कि जनता की समस्या को यथासंभव दूर किया जाएगा। वार्ड से संबंधित किसी भी तरह की समस्या के लिए पार्षद उनसे संपर्क कर सकते हैं। इस दौरान महापौर के पति और पूर्व सभासद अशोक शर्मा, पार्षद कैलाश भट्ट, पार्षद महावीर वशिष्ठ, पूर्व पार्षद अमन गर्ग, मधु गांधीगिरी, शिवम गिरी, प्रशांत शर्मा, रवि कश्यप गार्गी, राय करण राणा, विजय ठाकुर, संतोष पांडेय, दैवेश गौतम, सुनील कुमार, अमित राजपूत, दीपक राजपूत विवेक मित्तल आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी