कंबल स्टोर का ताला तोड़ने का प्रयास

भल्ला रोड पर सोमवार रात चोरों ने एक कंबल स्टोर का ताला तोड़ने का प्रयास किया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 02 Jun 2020 06:05 PM (IST) Updated:Tue, 02 Jun 2020 06:05 PM (IST)
कंबल स्टोर का ताला तोड़ने का प्रयास
कंबल स्टोर का ताला तोड़ने का प्रयास

जागरण संवाददाता, हरिद्वार: भल्ला रोड पर सोमवार रात चोरों ने एक कंबल स्टोर का ताला तोड़ने का प्रयास किया। गनीमत रही कि चोर अपने मकसद में कामयाब नहीं हो सके। व्यापार मंडल ने गश्त बढ़ाने की मांग की है।

भल्ला रोड पर पंडित खादी कंबल भंडार है। सोमवार रात चोरों ने ताला तोड़ने का प्रयास किया। अगली सुबह ताले टूटे देख व्यापारियों के होश उड़ गए। व्यापार मंडल संदीप शर्मा ने बताया कि रात को विष्णु घाट पुल के पार काफी संख्या में असमाजिक तत्व देखे जा रहे हैं। व्यापारियों में भय का माहौल उतपन्न हो रहा है। उनका सत्यापन होना चाहिए। वरना क्षेत्र में कोई बड़ी घटना कभी भी घट सकती है। जिन बाजारों में चौकीदार नहीं है, वहां चौकीदार रखे जाने चाहिए। वहीं सीओ सिटी अभय सिंह ने बताया कि गश्त बढ़ा दी गई है।

chat bot
आपका साथी