दहेज न मिलने पर विवाहिता की हत्या का प्रयास

दहेज में 16 लाख नगद और क्रेटा कार की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल पक्ष ने विवाहिता को प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया। विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर हत्या का प्रयास करने और ननदोई पर दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए एसएसपी से शिकायत की।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 17 Feb 2019 08:23 PM (IST) Updated:Sun, 17 Feb 2019 08:23 PM (IST)
दहेज न मिलने पर विवाहिता की हत्या का प्रयास
दहेज न मिलने पर विवाहिता की हत्या का प्रयास

संवाद सूत्र, लक्सर: दहेज में 16 लाख नगद और कार की मांग पूरी नहीं होने पर ससुराल पक्ष ने विवाहिता को प्रताड़ित कर घर से निकाल दिया। विवाहिता ने ससुराल पक्ष पर हत्या का प्रयास करने और ननदोई पर दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप लगाते हुए एसएसपी से शिकायत की। एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने पति समेत ससुरालियों पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

लक्सर निवासी विवाहिता ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि उसकी शादी 22 फरवरी 2015 को रुड़की के मोहनपुरा निवासी मोहित ¨सह चौहान के साथ हुई थी। शादी में उसके पिता ने हैसियत के अनुसार दहेज दिया था। इनमें सोने-चांदी के जेवरों के अलावा 15 लाख रुपये नगद भी दिए गए थे। लेकिन, शादी के बाद ससुराल पक्ष के लोग 16 लाख रुपये नगद और क्रेटा कार के लिए दवाब बनाने लगे। इसके लिए कई बार उसे प्रताड़ित किया गया और घर से निकाल दिया गया। रिश्तेदारों और बिरादरी की पंचायत में समझौता होने के बाद वह वापस ससुराल भी गई। इस दौरान उसके पिता ने एक लाख रुपये ससुराल वालों को दिए, लेकिन ससुराल वाले उसे प्रताड़ित करते रहे। विवाहिता ने ननदोई पर दो बार दुष्कर्म का प्रयास करने का आरोप भी लगाया। बताया कि नौ सितंबर को ससुराल पक्ष के लोगों ने उसके साथ मारपीट की और गले में फंदा डालकर उसकी हत्या का प्रयास किया। उसने किसी प्रकार घर से कार और नगदी लेकर आने की बात कही। इसके बाद ससुराल वाले उसे मायके लेकर आए, जहां परिजनों के असमर्थता जताने पर उसके साथ मारपीट की गई। उसने इस बाबत पुलिस को शिकायत की थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मामले में अब एसएसपी के आदेश पर पुलिस ने पति मोहित ¨सह चौहान, ससुर ओमकार ¨सह चौहान, सास कमलेश निवासीगण मोहनपुरा कोतवाली रुड़की के साथ ननद मनोरमा और ननदोई अमित निवासीगण गीतांजलि विहार रुड़की के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाल विरेंद्र ¨सह नेगी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

chat bot
आपका साथी