लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करने से मिलेगी सफलता

जागरण संवाददाता रुड़की सेंट मा‌र्क्स एकेडमी का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह धूमधाम से

By JagranEdited By: Publish:Thu, 21 Feb 2019 06:07 PM (IST) Updated:Thu, 21 Feb 2019 06:07 PM (IST)
लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करने से मिलेगी सफलता
लक्ष्य निर्धारित कर मेहनत करने से मिलेगी सफलता

जागरण संवाददाता, रुड़की: सेंट मा‌र्क्स एकेडमी का वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया। साथ ही, पुलवामा में हुए आतंकी हमले में शहीद जवानों को भी श्रद्धांजलि दी गई।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि बीईजी एंड सेंट की प्रथम महिला सुमिता रघु श्रीनिवासन ने कहा कि सफलता का कोई शॉर्टकट नहीं होता है। लक्ष्य को निर्धारित करने के साथ ही कड़ी मेहनत करने से सफलता मिलेगी। उन्होंने कहा कि इतिहास ऐसे लोगों से भरा हुआ है जिन्होंने असफलता से कभी हार नहीं मानी और निरंतर सफलता पाने का प्रयास करते रहे। उप शिक्षा अधिकारी बृजपाल ¨सह राठौर ने कहा कि छात्रों को अनुशासन में रहकर शिक्षण कार्य करना चाहिए। शिक्षा के साथ-साथ संस्कार भी जरूरी है। एकेडमी के निदेशक कुंवर जावेद इकबाल ने कहा देश की सीमाओं की रक्षा करने वाले सैनिक देश की आन-बान और शान है। उन्होंने कहा कि देश पूरी तरह एकजुट है। ऐसी ताकतों का मुंहतोड़ जवाब दिया जाएगा। इस मौके पर उप शिक्षा अधिकारी रुड़की रीना राठौर, प्रधानाचार्य अजरा जावेद, क्षतिज, नवाज, आर्यन, इकरा, अनुष्का, नितिका, कुमकुम आदि मौजूद रहे। अलीजा, सुरभि, जैद, सृष्टि, विवेक कुमार, जतिन, हिमांशी, पायल, अभिषेक आदि मेधावी छात्रों को सम्मानित किया गया।

chat bot
आपका साथी