गुस्साए किसानों ने जलाया गन्ना, डबल इंजन सरकार के खिलाफ लगाए नारे

संवाद सूत्र झबरेड़ा भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के किसानों

By JagranEdited By: Publish:Sat, 07 Dec 2019 07:58 PM (IST) Updated:Sat, 07 Dec 2019 07:58 PM (IST)
गुस्साए किसानों ने जलाया गन्ना, डबल इंजन सरकार के खिलाफ लगाए नारे
गुस्साए किसानों ने जलाया गन्ना, डबल इंजन सरकार के खिलाफ लगाए नारे

संवाद सूत्र, झबरेड़ा : भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के किसानों ने गन्ने जलाकर बकाया गन्ना भुगतान व गन्ना मूल्य निर्धारण न किए जाने पर प्रदर्शन किया। साथ ही प्रदेश सरकार पर किसानों की अनदेखी का आरोप लगाया।

शनिवार को झबरेड़ा स्थित शिव चौक पर भारतीय किसान यूनियन (टिकैत) के कार्यकर्ता और झबरेड़ा एवं आसपास के क्षेत्रों के किसानों ने गन्ने की होली जलाई। वहीं केंद्र और प्रदेश सरकार के विरोध में नारे लगाकर प्रदर्शन किया। यूनियन के जिलाध्यक्ष विजय शास्त्री ने कहा कि किसानों का दो वर्ष का बकाया गन्ना भुगतान सरकार तथा मिल प्रबंधन की ओर से नहीं किया जा रहा है। मिल मनमानी कर रही है। वहीं वर्ष 2019-20 पेराई सत्र का गन्ना मूल्य भी घोषित नहीं किया गया है। कहा कि किसानों को लागत के अनुसार गन्ने का मूल्य नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने गन्ने का उचित मूल्य देने, विद्युत बिल में हुई बढ़ोत्तरी को घटाने और किसानों का कर्ज माफ करने की सरकार से मांग की। कहा कि किसान की हालत बहुत ही खराब होती जा रही है। विधायकों तथा सांसदों के भत्ते बढ़ाए जा रहे है, लेकिन किसानों के हितों को लेकर केंद्र तथा राज्य सरकार मौन है। बताया कि पूरे जिले में गन्ना जलाकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। दस दिसंबर को लंढौरा में प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन होगा, जबकि 21 दिसंबर को किसान हल क्रांति आंदोलन और उप जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया जाएगा। इस अवसर पर जिला महामंत्री कुलदीप सैनी, नगर अध्यक्ष कुलदीप कुमार, कपिल सैनी, सुखपाल सिंह, संजीव, संजय, जय सिंह सैनी, कुणाल, ओमप्रकाश, अरशद, मिटू, इस्लाम, अर्जुन सैनी, इरशाद, मनीष, अमित, दीपक, सुखबीर, जनक सिंह, जयपाल सैनी, अरविद कसाना, ऋषभ शर्मा आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी