भाजपा नेता के खिलाफ एसएसपी से मिले कांग्रेसी

रिटायर्ड शिक्षक राजेंद्र बालियान और भाजपा नेता नरेश शर्मा के बीच विवाद को लेकर कांग्रेसी नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को एसएसपी से मिला।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 26 Nov 2020 06:50 PM (IST) Updated:Thu, 26 Nov 2020 06:50 PM (IST)
भाजपा नेता के खिलाफ 
एसएसपी से मिले कांग्रेसी
भाजपा नेता के खिलाफ एसएसपी से मिले कांग्रेसी

जागरण संवाददाता, हरिद्वार: रिटायर्ड शिक्षक राजेंद्र बालियान और भाजपा नेता नरेश शर्मा के बीच विवाद को लेकर कांग्रेसी नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को एसएसपी से मिला। कांग्रेस नेताओं ने शिक्षक को धमकी देने का आरोप लगाते हुए भाजपा नेता के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग की।

कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक के करीबी भाजपा नेता नरेश शर्मा की पत्नी कनखल के हरिराम आर्य इंटर कॉलेज में शिक्षिका हैं। इसी स्कूल से रिटायर्ड शिक्षक राजेंद्र बालियान ने सूचना के अधिकार में कुछ जानकारियां विभाग और स्कूल से मांगी थी। रिटायर्ड शिक्षक बालियान का आरोप है कि नरेश शर्मा ने उन्हें कॉल कर जान से मारने की धमकी दी। इसकी शिकायत कनखल थाने में की। वहीं, नरेश शर्मा ने भी बालियान पर उनकी पत्नी से पैसे मांगने का आरोप लगाते हुए कनखल थाने में तहरीर दी हुई है। इस मामले में कांग्रेस नेताओं के एक प्रतिनिधिमंडल ने एसएसपी सेंथिल अवूदई कृष्णराज एस से मुलाकात की और मुकदमा दर्ज न होने पर कनखल की पुलिस पर सवाल उठाए। पूर्व विधायक अंबरीष कुमार ने कहता कि भाजपा नेता सत्ता के नशे में चूर होकर बेलगाम हो रहे हैं। उन्हें मनमानी नहीं करने दी जाएगी। ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष शुभम अग्रवाल ने कहा कि जिस शहर में वरिष्ठ नागरिकों को मंत्री के परिवार के लोग जान से मारने की धमकी दे रहे हों, उस प्रदेश की कानून व्यवस्था व्यवस्था का अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है। कहा कि कांग्रेस का एक प्रतिनिधिमंडल जल्द ही प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम सिंह से मिलकर शिक्षा घोटाले की पूरी फाइल सौंपेगा। सीबीआइ जांच के लिए राज्यपाल से भी मिलेंगे। इस अवसर पर सतीश दूबे, हरद्वारी लाल, अनिल शर्मा आदि शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी