हरिद्वार : भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती का प्रोटोकाल भूला प्रशासन

हरिद्वार में प्रशासन भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती का प्रोटोकाल भूल गया। आज जयंती पर गोविंद बल्लभ पंत पार्क की न साफ सफाई कराई गई और न ही प्रशासन की ओर से कार्यक्रम आयोजित किया गया।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Fri, 10 Sep 2021 12:03 PM (IST) Updated:Fri, 10 Sep 2021 12:03 PM (IST)
हरिद्वार : भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती का प्रोटोकाल भूला प्रशासन
देवपुरा स्थित पार्क में एकत्र पहाड़ी महासभा, उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी समिति, राज्य कर्मचारी महासंघ से जुड़े पदाधिकारी।

जागरण संवाददाता, हरिद्वार। भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की जयंती का प्रोटोकाल प्रशासन भूल गया। देवपुरा स्थित पंडित गोविंद बल्लभ पंत पार्क की ना ही साफ सफाई कराई और ना ही प्रशासन की ओर से माल्यार्पण और स्वतंत्रता सेनानियों का सम्मान आदि कार्यक्रम हुआ। इससे नाराज पहाड़ी महासभा, उत्तराखंड राज्य आंदोलनकारी समिति और राज्य कर्मचारी महासंघ से जुड़े पदाधिकारी और कार्यकर्त्‍ताओं ने गोविंद बल्लभ पार्क के बाहर धरना दिया। धरने की जानकारी मिलते ही नगर निगम प्रशासन हरकत में आया। नगर आयुक्त दयानंद सरस्वती के नेतृत्व में नगर निगम की टीम ने आनन-फानन पार्क की साफ-सफाई कराई और पंडित पंत की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। तब जाकर मामला शांत हुआ।

यह भी पढ़ें:-मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जन्म दिवस पर पं. गोविंद बल्लभ पंत का किया भावपूर्ण स्मरण

chat bot
आपका साथी