राज्य के विकास में नया अध्याय लिखेगी आम आदमी पार्टी

आम आदमी पार्टी के विधानसभा क्षेत्र प्रभारी नरेश शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी राज्य के विकास में नया अध्याय लिखेगी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 25 Sep 2021 07:10 PM (IST) Updated:Sat, 25 Sep 2021 07:10 PM (IST)
राज्य के विकास में नया अध्याय लिखेगी आम आदमी पार्टी
राज्य के विकास में नया अध्याय लिखेगी आम आदमी पार्टी

जागरण संवाददाता, हरिद्वार: आम आदमी पार्टी के विधानसभा क्षेत्र प्रभारी नरेश शर्मा ने कहा कि आम आदमी पार्टी राज्य के विकास में नया अध्याय लिखेगी। वे शनिवार को ग्राम धनपुरा स्थित आम आदमी पार्टी कार्यालय पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पार्टी में शामिल महिला कार्यकत्र्ताओं को संबोधित कर रहे थे।

नरेश शर्मा ने दावा किया कि आने वाले चुनाव में प्रदेश में आम आदमी पार्टी विकास का एजेंडा लेकर जनता के बीच आई है। उत्तराखंड जैसे राज्य में 300 यूनिट बिजली देने के साथ युवाओं को बेरोजगारी भत्ता तथा छह महीने में एक लाख रोजगार देने सहित राज्य के समग्र विकास का वादा पार्टी के केंद्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविद केजरीवाल ने किया है, जिसे पूरा किया जाएगा। उन्होंने भाजपा और कांग्रेस दोनों पर उत्तराखंड की उपेक्षा करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकारों की गलत नीतियों और अदूरदर्शिता के चलते ही आज उच्च शिक्षित युवा भी मजदूरी करके जीवन यापन करने को मजबूर हैं। पार्टी में शामिल हुई नीलू देवी और निर्मला देवी ने कहा कि वे आम आदमी पार्टी की कार्यशैली से प्रभावित होकर आम आदमी पार्टी में शामिल हुई हैं। ज्योति और रेनू चौहान ने भाजपा और कांग्रेस पर आम आदमी की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया। ममता देवी और शमी देवी ने कहा कि जनता पूरी तरह आम आदमी पार्टी के साथ है। अजय कुमार ने भाजपा पर झूठे वादे करने का आरोप लगाया। नौरंगी और सुमित कुमार ने कहा कि अब आम आदमी पार्टी ही जनता के लिए विकल्प बची है जिसे हर वर्ग का समर्थन मिल रहा है। कमल सैनी ने दावा किया कि जल्दी ही और भी लोग पार्टी की सदस्यता ग्रहण करेंगे। इस दौरान बड़ी संख्या में महिलाएं मौजूद रही जिन्होंने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। तीसरे विकल्प के रूप में जनता की पसंद बनी आम आदमी पार्टी

हरिद्वार: आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता नवीन कौशिक ने कहा कि प्रदेश की जनता तीसरे विकल्प के तौर पर आम आदमी पार्टी की ओर आस भरी नजर से देख रही है। प्रदेश की जनता का जनसमर्थन पार्टी को मिल रहा है।

chat bot
आपका साथी