पैरोल से फरार चल रहा बंदी गिरफ्तार

कोविड काल में पैरोल पर जेल से छूटने के बाद फरार चल रहे एक बंदी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसकी गिरफ्तारी के लिए कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी किए गए थे।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 18 Feb 2021 05:46 PM (IST) Updated:Thu, 18 Feb 2021 05:46 PM (IST)
पैरोल से फरार चल रहा बंदी गिरफ्तार
पैरोल से फरार चल रहा बंदी गिरफ्तार

जागरण संवाददाता, हरिद्वार: कोविड काल में पैरोल पर जेल से छूटने के बाद फरार चल रहे एक बंदी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसकी गिरफ्तारी के लिए कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी किए गए थे। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। जहां से उसे दोबारा जेल भेज दिया गया।

कोरोना काल में कोर्ट के आदेश पर छह माह के लिए बंदियों और कैदियों को जेल से पैरोल पर छोड़ा गया था। पैरोल का समय पूरा होने पर बड़ी संख्या में बंदी और कैदी जेल नहीं लौटे। ऐसे बंदी व कैदियों की गिरफ्तारी के लिए कोर्ट से गैर जमानती वारंट जारी किए जा रहे हैं। शहर कोतवाल अमरजीत सिंह के मुताबिक रामपाल निवासी प्रोजेक्ट कालोनी मायापुर ने वर्ष 2004 में झगड़ा व मारपीट के मामले धर्मेंद्र, विशाल और रामजाने निवासीगण हरकी पैड़ी हरिद्वार के खिलाफ शहर कोतवाली में एक मुकदमा दर्ज कराया था। इस मामले में विशाल ने कोर्ट में सरेंडर किया था। ट्रायल के दौरान कोर्ट के आदेश पर उसे छह माह के पैरोल पर जिला कारागार रोशनाबाद से रिहा कर दिया गया। लेकिन, छह माह पूरे होने के बावजूद उसने कोर्ट में सरेंडर नहीं किया। इस कारण कोर्ट से उसकी गिरफ्तारी के लिए गैर जमानती वारंट जारी हो गए। उपनिरीक्षक राजेंद्र शाह, कांस्टेबल सुरेंद्र और भगवान की टीम ने सीताराम की हवेली हरकी पैड़ी से उसे गिरफ्तार कर लिया। शहर कोतवाल अमरजीत सिंह ने बताया कि कोर्ट में पेश करने के बाद आरोपित को जेल भेज दिया गया है।

chat bot
आपका साथी