11 सदस्यीय कार्यकारिणी को सभी चुने गए निर्विरोध

स्मॉल स्केल इंडस्ट्रियल एसोसिएशन रुड़की ने वर्ष 2020-21 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 26 Oct 2020 06:29 PM (IST) Updated:Mon, 26 Oct 2020 06:29 PM (IST)
11 सदस्यीय कार्यकारिणी  को सभी चुने गए निर्विरोध
11 सदस्यीय कार्यकारिणी को सभी चुने गए निर्विरोध

रुड़की: स्मॉल स्केल इंडस्ट्रियल एसोसिएशन रुड़की ने वर्ष 2020-21 के लिए नई कार्यकारिणी का गठन किया है। इसमें बीबी गुप्ता को अध्यक्ष और अजय गर्ग को सचिव निर्वाचित किया गया है।

संस्था की ओर नियुक्त किए गए चुनाव अधिकारी डॉ. हरि ओम गोयल ने बताया कि अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सचिव, संयुक्त सचिव, कोषाध्यक्ष और छह कार्यकारिणी सदस्यों समेत 11 पदों पर चुनाव के लिए 19 नामांकन प्राप्त हुए थे। विभिन्न पदों पर कुल आठ प्रत्याशियों ने अपना नामांकन वापस ले लिया था। ऐसे में संस्था की 11 सदस्य कार्यकारिणी के लिए बीबी गुप्ता अध्यक्ष, राकेश मित्तल उपाध्यक्ष, अजय गर्ग सचिव, राज कुमार शर्मा संयुक्त सचिव, एक्यू अंसारी कोषाध्यक्ष और एचएम कपूर, एनपी सिंह, सुनील धीमान, राजीव धामी, तनुज व बिरेंद्र शुक्ला कार्यकारिणी सदस्यों के रूप में निर्विरोध चुने गए। संस्था अध्यक्ष केशव कोहली ने बताया कि की वर्तमान कार्यकारिणी का कार्यकाल 31 अक्टूबर को समाप्त हो रहा है। बताया कि संस्था की वार्षिक जनरल मीटिग को कोरोना काल में जल्द कराने के प्रयास जारी हैं। इसमें नवनियुक्त निर्वाचित टीम को औपचारिक रूप से कार्यभार सौंपा जाएगा। (जासं)

chat bot
आपका साथी