विधायक के संपर्क में आए 10 से अधिक नेता हुए क्वारंटाइन

विधायक प्रदीप बत्रा के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद 10 से अधिक भाजपा नेताओं ने खुद को क्वारंटाइन कर लिया है।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Sep 2020 03:52 PM (IST) Updated:Mon, 21 Sep 2020 03:52 PM (IST)
विधायक के संपर्क में आए 10 
से अधिक नेता हुए क्वारंटाइन
विधायक के संपर्क में आए 10 से अधिक नेता हुए क्वारंटाइन

जागरण संवाददाता, रुड़की: विधायक प्रदीप बत्रा के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद 10 से अधिक भाजपा नेताओं ने खुद को क्वारंटाइन कर लिया है। इसमें जिलाध्यक्ष, महामंत्री समेत कई नेता शामिल हैं। वहीं भाजपा का एक सप्ताह का कार्यक्रम सोशल मीडिया पर विरोधियों के निशाने पर है।

सेवा सप्ताह के तहत भाजपा की ओर से स्वच्छता अभियान, पौधारोपण अभियान, फल वितरण, रक्तदान और दिव्यांग सहायता उपकरण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रमों में शारीरिक दूरी का उल्लंघन किया जा रहा है। रविवार को विधायक प्रदीप बत्रा की रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद से भाजपा के कार्यक्रम पर सवाल उठ रहे हैं। सोशल मीडिया पर यूजर्स पूछ रहे हैं कि जब हरीश रावत पर मुकदमा हो सकता है तो इन पर क्यों नहीं। वहीं कुछ यूजर तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। विधायक के संक्रमित होने के बाद कई नेताओं ने खुद को क्वारंटाइन किया है तो कई ने सोमवार को सैंपल जांच को दिए हैं।

chat bot
आपका साथी