विद्युत टावर पर चढ़े व्यक्ति को पुलिस ने सकुशल उतारा Dehradun News

एक व्यक्ति 132 केवी की विद्युत लाइन के टावर पर चढ़ गया। जिसे देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने बामुश्किल उसे समझा बुझाकर सकुशल नीचे उतारा।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Mon, 16 Sep 2019 09:56 AM (IST) Updated:Mon, 16 Sep 2019 09:56 AM (IST)
विद्युत टावर पर चढ़े व्यक्ति को पुलिस ने सकुशल उतारा Dehradun News
विद्युत टावर पर चढ़े व्यक्ति को पुलिस ने सकुशल उतारा Dehradun News

विकासनगर, जेएनएन। थाना सहसपुर क्षेत्र के केदारावाला जाने वाले मार्ग पर शीतला नदी के पास एक व्यक्ति 132 केवी की विद्युत लाइन के टावर पर चढ़ गया। जिसे देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस ने बामुश्किल उसे समझा बुझाकर सकुशल नीचे उतारा। पुलिस के मुताबिक व्यक्ति ने परेशानी का कारण कोई कारण नहीं बताया है।

जानकारी अनुसार सद्दीक 55 निवासी ढाकी किसी वजह से पिछले कुछ दिन से मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। अंदर ही अंदर घुट रहा सद्दीक रविवार को करीब एक बजे केदारावाला जाने वाले मार्ग पर शीतला नदी के पास बिजली लाइन के टावर पर चढ़ गया। करीब तीन घंटे तक वह टावर पर ही रहा। जिससे टावर के नीचे ग्रामीणों की भीड़ लग गई।

यह भी पढ़ें: देहरादून में बिना अधिकार चालान का जुर्माना वसूल रही पुलिस, पढ़िए पूरी खबर

बाद में सूचना पर थानाध्यक्ष पीडी भट्ट मय पुलिस बल के मौके पर पहुंचे और सद्दीक को समझा बुझाकर नीचे उतारा। थानाध्यक्ष के अनुसार व्यक्ति किसी बात को लेकर मानसिक रूप से परेशान चल रहा था। लेकिन परेशानी की वजह उसने पुलिस को नहीं बताई है।

यह भी पढ़ें: यहां अभी नहीं कटेंगे नए नियमों पर चालान, लग सकता है कुछ और समय; जानिए

chat bot
आपका साथी