खेल के रूप में स्थापित हो योग: पांडेय

इंडियन ओलिपिक एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष व एशियन योग फेडरेशन के उपाध्यक्ष डा. आनंदेश्वर पांडेय ने कहा कि योग को खेल के रूप में स्थापित किया जाना जरूरी है।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 03 Dec 2021 07:12 PM (IST) Updated:Fri, 03 Dec 2021 07:12 PM (IST)
खेल के रूप में स्थापित हो योग:  पांडेय
खेल के रूप में स्थापित हो योग: पांडेय

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश :

इंडियन ओलिपिक एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष व एशियन योग फेडरेशन के उपाध्यक्ष डा. आनंदेश्वर पांडेय ने कहा कि योग को खेल के रूप में स्थापित किया जाना जरूरी है। इसके लिए एशियन योग फेडरेशन प्रयासरत है। उन्होंने वरिष्ठ कांग्रेस नेता विजय सारस्वत को उत्तराखंड योग एसोसिएशन का अध्यक्ष नियुक्त करते हुए कहा कि इससे देवभूमि उत्तराखंड योग को खेल के रूप में स्थापित करने के लिए प्रयास और तेज होंगे।

शुक्रवार को वेदस्थानम ऋषिकेश में पत्रकारों से वार्ता करते हुए फेडरेशन के अध्यक्ष डा. आनंदेश्वर पांडेय ने कहा कि हमारे ऋषि-मुनियों की प्राचीनतम पद्धति योग हमारे जीवन के लिए हर तरह से उपयोगी है। योग को दर्शन, फिटनेस और अध्यात्म किसी भी रूप में देख सकते हैं। शारीरिक विकास में योग का महत्वपूर्ण योगदान है। इसलिए योग को खेल के रूप में मान्यता दिया जाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि भारत में योग को खेल के रूप में मान्यता मिलनी चाहिए। इसके लिए योग फेडरेशन प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड में एसोसिएशन का गठन कर विजय सारस्वत को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि ओलिपिक में भारत का प्रदर्शन निरंतर सुधर रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि एक दिन अवश्य योग भी खेल के रूप में ओलिपिक में शामिल होगा।

उत्तराखंड ओलिपिक एसोसिएशन के नवनियुक्त अध्यक्ष विजय सारस्वत ने कहा कि उत्तराखंड की भूमि को योग की भूमि कहा जाता है। खास तौर पर ऋषिकेश योग नगरी के रूप में पूरे विश्व में पहचान रखती है। मगर, योग के प्रति सरकार का दृष्टिकोण सही नहीं रहा। उन्होंने कहा कि प्रदेश के सभी विद्यालयों व महाविद्यालयों में योग शिक्षकों की भर्ती की जानी चाहिए। एसोसिएशन इसके लिए सरकार पर दबाव बनाने का काम करेगी। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही प्रदेश स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का आयोजन ऋषिकेश अथवा हरिद्वार में किया जाएगा। पत्रकार वार्ता में एसोसिएशन के महासचिव अरविद कुमार कोटनाला, शैलेंद्र बिष्ट, महेश जोशी, यश पारासर, आरिफ मोहम्मद आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी