दिल्ली में बैठ उत्तराखंड पर नियंत्रण अब नहीं चलेगा, जानिए उक्रांद के मंडल सम्मेलन में और क्‍या बोले पदाधिकारी

उत्तराखंड क्रांति दल के डोईवाला विधानसभा के अंतर्गत अठूरवाला मे मंडल स्तरीय कार्यकर्त्‍ता सम्मेलन आयोजित किया गया। दल के जिला अध्यक्ष संजय डोभाल ने सभी पदाधिकारियों राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ मुखर होने के लिए अपील की।

By Sumit KumarEdited By: Publish:Sun, 26 Sep 2021 05:10 PM (IST) Updated:Sun, 26 Sep 2021 07:46 PM (IST)
दिल्ली में बैठ उत्तराखंड पर नियंत्रण अब नहीं चलेगा, जानिए उक्रांद के मंडल सम्मेलन में और क्‍या बोले पदाधिकारी
उत्तराखंड क्रांति दल के डोईवाला विधानसभा के अंतर्गत अठूरवाला मे मंडल स्तरीय कार्यकर्त्‍ता सम्मेलन आयोजित किया गया।

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश: उत्तराखंड क्रांति दल के वरिष्ठ नेता शिवप्रसाद सेमवाल ने कहा कि उत्तराखंड 20 वर्ष से दिल्ली वाली राजनीतिक पार्टियों के हाथों लगातार छला जा रहा है। देश के तमाम राज्यों का उदाहरण देते हुए कहा कि सभी जगह क्षेत्रीय दल मजबूत स्थिति में है, उत्तराखंड में भी क्षेत्रीय दल को मजबूत कर राज्य स्थापना की मूल अवधारणा को साकार किया जाएगा।

वह डोईवाला विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत अठूरवाला में उक्रांद के मंडल स्तरीय कार्यकर्त्‍ता सम्मेलन में विचार रख रहे थे। उत्तराखंड क्रांति दल के जिला अध्यक्ष संजय डोभाल ने सभी पदाधिकारियों को राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ मुखर होने की अपील की। अनुशासन समिति के मंडल अध्यक्ष जगत राम भट्ट ने कहा कि दिल्ली के रिमोट कंट्रोल से चलने वाले नेताओं से उत्तराखंड की जनता त्रस्त हो चुकी है। इस अवसर पर उपस्थित सभी पदाधिकारियों ने उत्तराखंड क्रांति दल को बूथ स्तर पर मजबूत करने का संकल्प लिया।

यह भी पढ़ें- उत्तराखंड कांग्रेस अध्यक्ष गोदियाल बोले, टैबलेट और स्मार्ट फोन खरीद में गड़बड़ी का अंदेशा

इस अवसर पर केंद्रीय संगठन महामंत्री संजय बहुगुणा ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को माल्यार्पण करके स्वागत किया। राकेश तोपवाल को नगर अध्यक्ष का दायित्व दिया गया, योगी पंवार को नगर उपाध्यक्ष और प्रमोद डोभाल को अठूरवाला मंडल अध्यक्ष मनोनीत किया गया। सम्मेलन में चंद्रा तोपवाल, शशि बाला, राजेन्द्र भंडारी, सुरेंद्र चौहान, नागेंद्र प्रसाद चमोली, चंडी प्रसाद डोभाल आदि ने भी संबोधित किया। मौके पर बिजेंद्र रतूड़ी, उमेद सिंह रावत, महादेव डोभाल,गिरवीर राणा, उत्तम असवाल आदि मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- एक दिन हरिद्वार या ऋषिकेश में रहेंगे अमित शाह, 16-17 अक्टूबर को रहेंगे उत्तराखंड के दौरे पर

chat bot
आपका साथी