E-Portal: सहायक श्रम आयुक्त की अपील, ई-श्रम पोर्टल पर निश्शुल्क पंजीकरण कराएं श्रमिक

E-Portal सहायक श्रम आयुक्त गढ़वाल क्षेत्र के कार्यालय में सहायक श्रम आयुक्त एससी आर्य की अध्यक्षता में गठित जनपद स्तरीय श्रमिक संघों व गैर सरकारी संगठनों की बैठक हुई। उन्‍होंने प्रदेश के श्रमिकों से भारत सरकार की ओर से लांच ई-श्रम पोर्टल पर निश्शुल्क पंजीकरण कराने की अपील की है।

By Sumit KumarEdited By: Publish:Thu, 16 Sep 2021 04:20 PM (IST) Updated:Thu, 16 Sep 2021 04:20 PM (IST)
E-Portal: सहायक श्रम आयुक्त की अपील, ई-श्रम पोर्टल पर निश्शुल्क पंजीकरण कराएं श्रमिक
सहायक श्रम आयुक्त गढ़वाल क्षेत्र के कार्यालय में बैठक हुई।

जागरण संवाददाता, देहरादून: E-Portal गढ़वाल मंडल के सहायक श्रम आयुक्त एससी आर्य ने प्रदेश के श्रमिकों से भारत सरकार की ओर से लांच ई-श्रम पोर्टल पर निश्शुल्क पंजीकरण कराने की अपील की है। इसके लिए उन्होंने विभिन्न श्रमिक संघों के पदाधिकारियों को भी श्रमिकों को जागरूक करने के लिए कहा है।

बुधवार को सहायक श्रम आयुक्त गढ़वाल क्षेत्र के कार्यालय में सहायक श्रम आयुक्त एससी आर्य की अध्यक्षता में गठित जनपद स्तरीय श्रमिक संघों व गैर सरकारी संगठनों की बैठक हुई। इसमें सहायक श्रम आयुक्त ने बताया कि भारत सरकार ने असंगठित क्षेत्र के कामगारों, घरेलू, मनरेगा, स्वयं सहायता समूह, कृषि एवं भूमिहर मजदूर, आशा व आंगनबाड़ी कार्यकत्र्ता, भवन निर्माण श्रमिक, रेहड़ी-ठेली, ईंट भट्ठा मजदूर, लघु व खुदरा उद्योग आदि में कार्यरत श्रमिकों के लिए 26 जुलाई 2021 को ई-श्रम पोर्टल लांच किया है।

यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जन्मदिन पर युवाओं को दिया तोहफा, प्रतियोगी परीक्षाओं का आवेदन शुल्क माफ करने की घोषणा की

बताया कि प्रदेश में असंगठित क्षेत्र के कामगारों की संख्या तीन लाख 20 हजार है। राज्य के सभी कामगार अपने घर के नजदीकी कामन सर्विस सेंटर (सीएससी) पर जाकर इस पोर्टल पर निश्शुल्क पंजीकरण करवा सकते हैं। इसके लिए आधार कार्ड, बैंक पासबुक की प्रति व मोबाइल नंबर की जरूरत पड़ेगी। इसके अलावा उमंग पोर्टल पर भी पंजीकरण की सुविधा उपलब्ध है।

यह भी पढ़ें- Primary Teacher Recruitment: उत्‍तराखंड में प्राथमिक शिक्षक भर्ती 10 दिन में होगी पूरी, शिक्षा मंत्री अरविंद पांडेय ने इसक निर्देश

पंजीकरण के बाद ही श्रमिकों को भारत सरकार की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ मिल सकेगा। उन्होंने सभी श्रमिक संघों के पदाधिकारियों से अनुरोध किया कि श्रमिकों को जागरूक करें, जिससे ज्यादा से ज्यादा श्रमिक सरकार की योजनाओं का लाभ उठा सकें। इस दौरान श्रम प्रवर्तन अधिकारी रामछट्ठू, गोविंद सिंह बिष्ट, सीटू सचिव लेखराज, शंकर, राजेंद्र जसबीर रावत समेत अन्य मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें- तबादला होने के बावजूद नए तैनाती स्थल पर ज्वाइनिंग न देने पर चार पीसीएस अधिकारियों को चार्जशीट

chat bot
आपका साथी