बूथ स्तर पर कार्यकत्र्ताओं की सक्रियता है जरूरी

विकासनगर भारतीय जनता पार्टी की विभिन्न स्तर पर हो रही बैठकों के क्रम में शनिवार को हरटबर्टपुर मंडल कार्यसमिति आयोजित की गई।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 24 Jul 2021 07:47 PM (IST) Updated:Sat, 24 Jul 2021 07:47 PM (IST)
बूथ स्तर पर कार्यकत्र्ताओं की सक्रियता है जरूरी
बूथ स्तर पर कार्यकत्र्ताओं की सक्रियता है जरूरी

संवाद सहयोगी, विकासनगर: भारतीय जनता पार्टी की विभिन्न स्तर पर हो रही बैठकों के क्रम में शनिवार को हरबर्टपुर मंडल की कार्यसमिति आयोजित की गई। इसमें जिला और प्रदेश संगठन के पदाधिकारियों ने मंडल कार्यकत्र्ताओं को बूथ स्तर पर अपनी गतिविधियां तेज करने की बात कही। उन्होंने सरकार की जनहित की योजनाओं से जनता को मिल रहे लाभ के बारे में भी घर-घर जाकर जानकारी देने को कहा। इसके साथ ही बूथ स्तर पर चुनावी तैयारियों के लिए कार्यकत्र्ताओं से सुझाव भी मांगे।

हरबर्टपुर के सहरानपुर रोड स्थित एक वेडिंग प्वांइट में आयोजित भाजपा मंडल कार्यसमिति में जिले व प्रदेश के पदाधिकारियों ने कार्यकत्र्ताओं का मार्गदर्शन किया। प्रदेश उपाध्यक्ष कुसुम कंडवाल और जिला महामंत्री अरूण मित्तल ने अपने संबोधन में कहा कि भारतीय जनता पार्टी की केंद्र और राज्य सरकारें जनता को राहत पंहुचाने के लिए विभिन्न योजनाएं चला रही हैं। जिनका लाभ भी जनता को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार की तमाम योजनाओं की जानकारी घर-घर जाकर कार्यकत्र्ता दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि चुनाव का समय आते ही बहुत सारे राजनीतिक दल अलग-अलग योजनाएं लेकर जनता को लुभाने का प्रयास कर रहे हैं, लेकिन भाजपा की सरकार विकास की योजनाओं के क्रियान्वयन में विश्वास रख रही है। यही बात बूथ स्तर पर कार्यकत्र्ताओं को बतानी है। कार्यसमिति में मंडल अध्यक्ष दिनेश कौशिक, मंडल महामंत्री राहुल शर्मा, सुदेश कंडवाल, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य संतोष रावत, जिला मंत्री विनोद कश्यप, एससी मोर्चा अध्यक्ष अनुज कुमार, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष सरफराज जाफरी, जिला महामंत्री मंसूर खान, जनार्दन जोशी, नरेंद्र राठौर, पुष्पेंद्र उपाध्याय, मुकेश भरतरी, रविकांत राठौर, मनोज राठौर शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी