सदन से सड़क तक लड़ाई लड़ेगी कांग्रेस: प्रीतम सिंह

विकासनगर नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद पछवादून आगमन पर प्रीतम सिंह का कार्यकत्र्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 08:44 PM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 08:44 PM (IST)
सदन से सड़क तक लड़ाई लड़ेगी कांग्रेस: प्रीतम सिंह
सदन से सड़क तक लड़ाई लड़ेगी कांग्रेस: प्रीतम सिंह

जागरण संवाददाता, विकासनगर: नेता प्रतिपक्ष बनने के बाद पछवादून आगमन पर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कांग्रेस प्रीतम सिंह का कार्यकत्र्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। बुधवार को नगर के तिलक भवन में स्वागत कार्यक्रम को संबोधित करते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि कांग्रेस सदन से सड़क तक हर समय जनहित में लड़ाई लड़ती रहेगी। गरीब मजदूर और शोषित की आवाज उठाती रहेगी।

नेता प्रतिपक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि कांग्रेस कार्यकत्र्ता विषम परिस्थितियों में पूरी मजबूती के साथ खड़ा रहा, जिसका परिणाम यह हुआ कि आज कांग्रेस सत्ता में वापसी को तैयार है। उन्होंने कहा कि कार्यकत्र्ता ही कांग्रेस की ताकत हैं। आह्वान किया कि अपनी ताकत को पहचानो और निकलो, आप उस संगठन के कार्यकत्र्ता हो, जिन्होंने अंग्रेजों से लड़ाई लड़ इस देश को आजादी दिलाई। कहा, आज कई राजनीतिक दल उत्तराखंड के निवासियों के स्वाभिमान को लुभावने वादे कर खरीदना चाहते हैं, परंतु जनता निष्पक्ष, स्वाभिमानी और भ्रष्टाचार मुक्त सरकार चाहती है। कांग्रेस 2022 में ऐसी सरकार देने का काम करेगी। इससे पूर्व नगर में नेता प्रतिपक्ष का आतिशबाजी और ढोल नगाड़ों के साथ जिलाध्यक्ष संजय किशोर के नेतृत्व में कार्यकत्र्ताओं ने स्वागत किया। सुरेंद्र सिंह, विवेक सिंह, रमेश चंद्र, झाझरा में अर्जुन कुमार, सेलाकुई में प्रदेश महामंत्री आकिल अहमद, अमित पंवार, अक्षय गोस्वामी, छोटा रामपुर में हाजी नूर हसन, शहजाद, सहसपुर लक्ष्मीपुर में नीरज नीतीश मौर्य, राम सिंह, दीन मोहम्मद, ढाकी में ताहिर अली शबाब उल हसन, शमीम, निसार प्रधान, खुशालपुर में जमशेद, हाजी इकराम, लखनवाला में विकास पटेल, दौलत गुप्ता, बैरागीवाला में अशफाक, शहजाद, हरबर्टपुर में नगर अध्यक्ष नरेंद्र बिष्ट, नगर पालिका अध्यक्ष देवेंद्र बिष्ट, अतुल शर्मा, जितेंद्र रावत, विकासनगर में बाबूगढ़ चुंगी पर गुरु गोविद सिंह चौक पर सिख समुदाय ने स्वागत किया। नगर के तिलक भवन में आयोजित कार्यक्रम में शहर अध्यक्ष शम्मी प्रकाश, प्रेम प्रकाश अग्रवाल, मेघ सिंह, सलीम अहमद, आकिल अहमद आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी