ऋषिकेश के गुमानीवाला में अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं का मोर्चा, तोड़ी भट्टियां

गुमानीवाला के गुलरानी क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री व अवैध भट्टियों के खिलाफ स्थानीय नागरिकों का गुस्सा भड़क उठा। महिलाओं ने जंगल में छापा मारकर शराब की भट्टियां तोड़ डाली।

By Edited By: Publish:Mon, 11 Nov 2019 09:40 PM (IST) Updated:Tue, 12 Nov 2019 11:15 AM (IST)
ऋषिकेश के गुमानीवाला में अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं का मोर्चा, तोड़ी भट्टियां
ऋषिकेश के गुमानीवाला में अवैध शराब के खिलाफ महिलाओं का मोर्चा, तोड़ी भट्टियां

ऋषिकेश, जेएनएन। गुमानीवाला के गुलरानी क्षेत्र में अवैध शराब की बिक्री व अवैध भट्टियों के खिलाफ स्थानीय नागरिकों का गुस्सा भड़क उठा। बड़ी संख्या में स्थानीय महिलाओं व स्वयंसेवी संस्थाओं ने अभियान चलाते हुए अवैध शराब की भट्टियां तहस-नहस कर दी। इस दौरान कई लीटर शराब नष्ट की गई। अभियान के दौरान कोई भी आरोपित हत्थे नहीं आया। 

गुमानीवाला के जंगल से सटे इलाकों में अवैध शराब का धंधा बदस्तूर जारी है। स्थानीय लोग कई बार इस अवैध धंधे के खिलाफ आवाज उठा चुके हैं। इसी सप्ताह ग्रामीणों ने उप जिलाधिकारी कार्यालय में अवैध शराब की बिक्री पर रोक लगाने की मांग को लेकर प्रदर्शन भी किया था। 

अवैध शराब के खिलाफ कोई कार्रवाई न होते देख स्थानीय महिलाएं व कुछ स्वयंसेवी संस्थाओं से जुड़े लोग यहां एकत्र हुए। महिलाओं ने जंगलों में सर्चिग अभियान चलाया। इस दौरान कई शराब की भट्टियों को ग्रामीणों ने तोड़ दिया। कई जगह शराब की लहन से भरे ड्रम व कनस्तर बरामद किए गए, जिन्हें ग्रामीणों ने नष्ट कर दिया। 

सूचना पाकर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने भी अभियान में महिलाओं के साथ जंगल में सर्चिंग की। इस दौरान कोई भी शराब तस्कर हत्थे नहीं चढ़ पाया। महिलाओं का गुस्सा यहां जंगल मे जुआ खेल रहे कुछ लोगों पर भी फूटा। पुलिस व महिलाओं की भीड़ को देखते हुए यहां जुआ खेल रहे लोग भाग खड़े हुए। 

यह भी पढ़ें: एसडीएम को शराब में मिलावट करते मिले कर्मचारी, ठेके को किया सील

इस दौरान निशा रयाल रतूड़ी, धीरेंद्र राणा, लालमणि, अंशिका रतूड़ी, हेमा कंडियाल, बसंती कंडियाल, शांति पैन्यूली, बीरा देवी, रवि सिंह आदि शामिल थे। गाइज संस्था की अध्यक्ष निशा रतूड़ी ने बताया कि इस तरह के अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे।

यह भी पढ़ें: अलग-अलग जगह से देशी शराब और चरस के साथ चार लोग गिरफ्तार 

chat bot
आपका साथी