निकाय चुनाव: हर चौथे बूथ पर महिला वोटर पुरुषों पर पड़े भारी

देहरादून के छह निकायों में से पांच पर मतदान के बाद सामने आई तस्वीर में कुल 871 बूथों में से 516 पर महिलाओं के वोट ज्यादा रहे।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Tue, 20 Nov 2018 02:07 PM (IST) Updated:Wed, 21 Nov 2018 09:17 AM (IST)
निकाय चुनाव: हर चौथे बूथ पर महिला वोटर पुरुषों पर पड़े भारी
निकाय चुनाव: हर चौथे बूथ पर महिला वोटर पुरुषों पर पड़े भारी

देहरादून, संतोष भट्ट। जनपद के छह निकायों में से पांच पर महिला वोटरों ने पुरुषों को पिछड़ा दिया। मतदान के बाद सामने आई तस्वीर में कुल 871 बूथों में से 516 पर महिलाओं के वोट ज्यादा रहे। हर चौथे बूथ पर महिलाओं ने पुरुषों से ज्यादा मतदान किया है। ऐसे में जीत-हार में महिला वोटर निर्णायक साबित होंगी। खासकर दून के 100 में से 40 नए वार्डों में भी महिलाओं वोटरों की संख्या अन्य इलाकों से ज्यादा रही। 

जनपद के छह निकायों में चार लाख 20 हजार वोटरों में से तीन लाख 84 हजार 946 महिला वोटर थे। मतदान हुआ तो हर निकाय में महिलाओं ने पुरुषों से ज्यादा बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई। दो नगर निगम और चार नगर पालिकाओं में दो लाख 36 हजार 48 वोट डाले हैं। महिला वोटरों का यह प्रतिशत करीब 58 फीसद रहा। जबकि चार लाख 20 हजार पुरुष मतदाताओं में से सिर्फ दो लाख 28 हजार 986 ने वोट डाले हैं।

जनपद में जहां एक लाख 48 हजार महिलाओं ने वोट नहीं दिया, वहीं पुरुषों की संख्या एक लाख 81 हजार है। दून को छोड़ दें तो महिलाओं ने नगर निगम ऋषिकेश में पुरुषों के बराबर मतदान किया। जबकि नगर पालिका मसूरी, विकासनगर, डोईवाला, हरर्बटपुर में पुरुष वोटरों को पीछे छोड़ते हुए मतदान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। छह निकायों के 129 मतदान केंद्रों पर 65 फीसद, 200 केंद्र पर 55 और 117 मतदान केंद्रों पर 50 फीसद मतदान महिलाओं के नाम दर्ज हुआ। सबसे ज्यादा मतदान नगर निगम में शामिल हुए शहर के 60 नए वार्डों में हुआ है। यहां कई बूथों पर महिलाओं ने पुरुषों की अपेक्षा 10 से 15 फीसद मतदान किया है। ऐसे में कहा जा सकता है कि देहरादून जिले के छह निकायों में महिलाओं ने जागरूक मतदाता के रूप में भूमिका निभाई है। इससे यह भी कहा जा सकता है कि पार्षद से लेकर महापौर के प्रत्याशियों की जीत-हार में महिला वोटर निर्णायक साबित होंगी।

देहरादून जिले में 58.76 हुआ मतदान 

देहरादून: जिला निर्वाचन विभाग ने सभी पार्टियों से सही सूचना मिलने के बाद सोमवार को जनपद में 58.76 फीसद मतदान का दावा किया है। इसके साथ ही नगर निगम देहरादून में 55 फीसद और ऋषिकेश में 68.08 फीसद मतदान हुआ है। जिला निर्वाचन अधिकारी एसए मुरूगेशन ने कहा कि मतदान कर्मियों से सूचना में रविवार को कुछ संशय था। इस पर सोमवार को एक-एक बूथ का मतदान का मिलान किया गया। इसके बाद अंतिम मतदान का प्रतिशत जारी किया गया है। 

यह भी पढ़ें: उत्‍तराखंड निकाय चुनाव: छोटी सरकार चुनने को 69.78 फीसद हुआ मतदान

यह भी पढ़ें: लापरवाही में काशीपुर के आरओ के निलंबन की संस्तुति

chat bot
आपका साथी