पानी की समस्या से जूझ रही महिलाओं का गुस्सा फूटा, किया प्रदर्शन

अठूरवाला के कंडल विस्थापित क्षेत्र में पिछले कई दिनों से पेयजल आपूर्ति बाधित होने से ग्रामीण परेशान हैं। समस्या का समाधान न होने पर स्थानीय महिलाओं ने तहसील मुख्यालय में प्रदर्शन कर विरोध जताया। कहा कि कंडल विस्थापित क्षेत्र में पिछले एक हफ्ते से पेयजल आपूर्ति प्रभावित है।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Tue, 02 Mar 2021 04:43 PM (IST) Updated:Tue, 02 Mar 2021 04:43 PM (IST)
पानी की समस्या से जूझ रही महिलाओं का गुस्सा फूटा, किया प्रदर्शन
पानी की समस्या का समाधान न होने पर स्थानीय महिलाओं ने तहसील मुख्यालय में प्रदर्शन कर विरोध जताया।

संवाद सूत्र, डोईवाला। अठूरवाला के कंडल विस्थापित क्षेत्र में पिछले कई दिनों से पेयजल आपूर्ति बाधित होने से ग्रामीण परेशान हैं। समस्या का समाधान न होने पर स्थानीय महिलाओं ने तहसील मुख्यालय में प्रदर्शन कर विरोध जताया। सोमवार को अठूरवाला विस्थापित क्षेत्र से बड़ी संख्या में महिलाएं तहसील मुख्यालय पहुंची। वहां पर प्रदर्शन करते हुए महिलाओं ने कहा कि कंडल विस्थापित क्षेत्र में पिछले एक हफ्ते से पेयजल आपूर्ति प्रभावित है।

कई बार विभाग में मौखिक व लिखित शिकायत की लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिससे क्षेत्रवासियों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है। उन्होंने कहा कि अगर जल्द समस्या का समाधान नहीं हुआ तो क्षेत्र की महिलाएं बर्तन लेकर प्रदर्शन करने को बाध्य होंगी। प्रदर्शनकारियों को उपजिलाधिकारी लक्ष्मी राज चौहान ने जल्द उनकी समस्या समाधान कराने का आश्वासन दिया। 

उसके बाद महिलाओं ने अधिशासी अभियंता गढ़वाल जल संस्थान देहरादून के कार्यालय पहुंच कर उन्हें भी ज्ञापन सौंपा। प्रदर्शन करने वालों में सभासद संदीप नेगी, कुसुम बिंजोला, ममता रावत, अंजू देवी, पुष्पा रांगड, आशा रावत, निर्मला घनशाला, सुमन बगियाल, हरि गोदियाल, संदीप नेगी, अंजू कठैत, ममता, कुसुम, निर्मला देवी आदि उपस्थित थे।

मानकों के अनुरूप नहीं बनाई जा रही सड़कें

श्यामपुर के भल्ला फार्म क्षेत्र में सड़कों के निर्माण में बरती जा रही लापरवाही पर स्थानीय नागरिकों ने लोक निर्माण विभाग कार्यालय में प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्यमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर निर्माण कार्य के जांच कराने की मांग की। 

सोमवार को भल्ला फार्म श्यामपुर विकास समिति के अध्यक्ष बाल सिंह राणा के नेतृत्व में ग्रामीण लोक निर्माण विभाग के कार्यालय पहुंचे। वहां पर उन्होंने प्रदर्शन करते हुए कहा कि लोनिवि ग्राम पंचायत श्यामपुर के भल्ला फार्म क्षेत्र में एक करोड़ 79 लाख रुपये की लागत से सड़कों का निर्माण करा रहा है। मगर, यहां जो कार्य किया जा रहा है, वह मानकों के अनुरूप नहीं हो रहा है। पहले से बने मार्ग को तोड़े बिना ही उसके ऊपर केवल रेत डालकर टाइल्स बिछाई जा रही है। 

इस संबंध में कई बार विभाग के अधिकारियों से शिकायत की गई है मगर, वह मूकदर्शक बने हुए हैं। ग्रामीणों ने इस निर्माण कार्य की उच्चस्तरीय जांच की मांग की। ज्ञापन देने वालों में समिति के सचिव एडवोकेट रणवीर सिंह राणा, कोषाध्यक्ष जनार्दन प्रसाद थपलियाल, पुरुषोत्तम दत्त कुडियाल, महावीर उनियाल, जानकी प्रसाद स्टवाल, राम सिंह रावत, गोविंद सिंह रावत, गुमान सिंह राणा, कृपाल सिंह राणा, विक्रम सिंह पंवार, सरबजीत शर्मा, वीर सिंह राणा, वीरेंद्र सिंह राणा, भगवान सिंह पंवार आदि शामिल थे।

यह भी पढ़ें-20 से काली पट्टी बांध काम करेंगे मिनिस्टीरियल कार्मिक, ऐसे चलेगा आंदोलन

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी