मार्निंग वाक पर निकली महिला को वाहन ने मारी टक्कर, मौत

नेहरू कालोनी क्षेत्र में मार्निंग वाक के लिए निकली महिला को छोटा हाथी वाहन ने टक्कर मार दी। महिला बुरी तरह घायल हो गई। महिला को कोरोनेशन अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Thu, 24 Jun 2021 11:50 AM (IST) Updated:Thu, 24 Jun 2021 10:45 PM (IST)
मार्निंग वाक पर निकली महिला को वाहन ने मारी टक्कर, मौत
देहरादून के नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में वाहन की टक्‍कर से महिला की मौत।

जागरण संवाददाता, देहरादून: नेहरू कालोनी क्षेत्र में मार्निंग वाक के लिए निकली महिला को छोटा हाथी वाहन ने टक्कर मार दी। महिला बुरी तरह घायल हो गई। महिला को कोरोनेशन अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

इंस्पेक्टर राकेश गुसांई ने बताया कि इंद्रप्रस्थ कालोनी निवासी यशोदा राणा (52) गुरुवार को सुबह टहलने के लिए घर से निकली थीं। तकरीबन सात बजे वह टहलते हुए ङ्क्षरग रोड पर जैन पेट्रोल पंप के सामने पहुंचीं। इसी दौरान वहां से गुजर रहा छोटा हाथी अनिंयत्रित हो गया। वाहन पहले एक ठेली से टकराया और फिर यशोदा को टक्कर मार दी। जमीन पर गिरने से यशोदा के सिर में गहरी चोटें आईं, जिससे उनकी मौत हो गई। हादसे में वाहन का क्लीनर भी घायल हुआ है। उसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। वहीं, वाहन का चालक हादसे के बाद फरार हो गया। इंस्पेक्टर ने बताया कि हादसे का कारण वाहन की स्टीयङ्क्षरग का फ्री होना बताया जा रहा है। चालक की तलाश की जा रही है, जल्द ही उसको गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

डिवाइडर पर चढ़ी कार, लगा जाम

गुरुवार शाम पटेलनगर में लालपुल के पास विशाल मेगामार्ट के बाहर एक कार डिवाइडर पर चढ़ गई। इस हादसे में किसी को चोट तो नहीं आई, लेकिन घटना के बाद लंबा जाम लग गया। बाजार चौकी इंचार्ज विवेक राठी ने बताया कि कार निरंजनपुर सब्जी मंडी की तरफ से लालपुल की तरफ आ रही थी। जांच में पता चला कि गलत दिशा से आ रही कार को बचाने के चक्कर में चालक ने वाहन को डिवाइजर पर चढ़ा दिया।

मेडिकल स्टोर में चोरी करने वाले दो पकड़े

देहरादून: रायपुर थाना पुलिस ने मेडिकल स्टोर में चोरी करने के मामले में दो किशोरों को चोरी के सामान के साथ पकड़ा है। दोनों पहले भी दुकानों में चोरी कर चुके हैं। पुलिस ने दोनों को बाल न्यायालय में पेश किया है, जहां से उन्हें बाल सुधार गृह भेजा दिया गया।

थानाध्यक्ष दिलबर सिंह नेगी ने बताया कि संदीप बगवाड़ी ने 23 जून को तहरीर दी थी कि अज्ञात व्यक्ति ने उनके मेडिकल स्टोर से नकदी व सामान चोरी कर लिया है। इस पर मुकदमा दर्ज किया गया था।

यह भी पढ़ें-वन विभाग की मोतीचूर रेंज के अंतर्गत रेल पटरी के समीप मिला शव

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी