ऋषिकेश: भगवान परशुराम महाराज से की सुख शांति समृद्धि की कामना

परशुराम जयंती के पावन अवसर पर परशुराम चौक पर भगवान परशुराम महाराज की जयंती सूक्ष्म रूप में मनाई गई। सभी ने भगवान परशुराम महाराज से सुख शांति समृद्धि की कामना करी और कोरोना महामारी से मुक्ति की भी प्रार्थना की गई।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Fri, 14 May 2021 01:05 PM (IST) Updated:Fri, 14 May 2021 01:05 PM (IST)
ऋषिकेश: भगवान परशुराम महाराज से की सुख शांति समृद्धि की कामना
परशुराम जयंती के पावन अवसर पर परशुराम चौक पर भगवान परशुराम महाराज की जयंती सूक्ष्म रूप में मनाई गई।

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश। भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम के जन्मोत्सव पर सूक्ष्म कार्यक्रम के जरिए उन्हें याद किया गया। सभी ने भगवान परशुराम महाराज से सुख शांति समृद्धि की कामना कर और कोरोना महामारी से मुक्ति की भी प्रार्थना की गई। वैदिक ब्राह्मणों ने स्वस्ति वाचन कर भगवान का गंगाजल से स्नान करा पूजा अर्चना की गई। भगवान परशुराम महाराज की आरती कर सभी ने आशीर्वाद लिया। 

इस अवसर पर पंडित रवि शास्त्री ने कहा कि आज का दिन बड़ा पावन शुभ दिन माना जाता है। आज ही के दिन अक्षय तृतीय का होना और परशुराम जयंती का होना आने वाले समय के लिए शुभ लक्षण है। भगवान परशुराम ऋषि जमदग्नी व रेणुका देवी के पुत्र थे। जब वे छोटे थे तभी से वे एक गहन शिक्षार्थी थे और वह सदैव अपने पिता ऋषि जमदग्नी की आज्ञा मानते थे। परशुराम योद्धा ब्राह्मण थे, यही कारण है की उन्हें ब्रह्मक्षत्रिया कहा जाता है। उनकी माता रेणुका देवी जी क्षत्रिय थीं।

भगवान परशुराम ने सदैव सत्य का साथ एवं सत्य मार्ग में चलने का आदर्श स्थापित किया उन्होंने इस कलिकाल में आने वाली पीढ़ी को सत्य के मार्ग पर चलना सिखाया। इस अवसर पर गोपाल सती, पार्षद शिव कुमार गौतम, रमाकांत भारद्वाज आदि उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें-अक्षय तृतीया पर खोले गए यमुनोत्री धाम के कपाट, प्रधानमंत्री मोदी की ओर से करवाई गई पहली पूजा

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी