उड्डयन मंत्रालय देश में आपात चिकित्सा सेवाओं के लिए तीन एक्सप्रेसवे खोलेगा

केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिधिया की उत्तराखंड यात्रा कई मायनों में महत्वपूर्ण साबित होने वाली है। जौली ग्रांट एयरपोर्ट पर हेली समिट में लिए गए निर्णयों को साझा करते हुए केंद्रीय मंत्री ने अपने ट्वीट में जानकारी दी कि सरकार भारत में हेलीकाप्टर आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए तीन एक्सप्रेसवे विकसित करेगी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 09 Oct 2021 03:00 AM (IST) Updated:Sat, 09 Oct 2021 03:00 AM (IST)
उड्डयन मंत्रालय देश में आपात चिकित्सा सेवाओं के लिए तीन एक्सप्रेसवे खोलेगा
उड्डयन मंत्रालय देश में आपात चिकित्सा सेवाओं के लिए तीन एक्सप्रेसवे खोलेगा

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश: केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ज्योतिरादित्य सिधिया की उत्तराखंड यात्रा कई मायनों में महत्वपूर्ण साबित होने वाली है। जौली ग्रांट एयरपोर्ट पर हेली समिट में लिए गए निर्णयों को साझा करते हुए केंद्रीय मंत्री ने अपने ट्वीट में जानकारी दी कि सरकार भारत में हेलीकाप्टर आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए तीन एक्सप्रेसवे विकसित करेगी। इसके साथ-साथ हम देश में चार हेलीहब का निर्माण करेंगे।

केंद्रीय नागर विमानन मंत्री ने जानकारी दी कि हेलीकाप्टर आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं को बढ़ावा देने के लिए दिल्ली- मुंबई, अंबाला- कोटपुलि और अंबाला-भटिडा- जामनगर के लिए एक्सप्रेसवे के साथ-साथ हेलीपोर्ट विकसित किए जाएंगे। यह दुर्घटना पीड़ितों के लिए समय पर चिकित्सा उपचार सुनिश्चित करने में सहायक होंगे।

उन्होंने बताया कि हम जुहू, गुवाहाटी, दिल्ली और बेंगलुरु (एचएएल हवाई अड्डे) में चार हेली हब का निर्माण करेंगे। इसके साथ ही हेलीकाप्टर संचालन के लिए सभी अनुमतियों को सुविधाजनक बनाने के लिए एकल खिड़की समाधान के रूप में एक केंद्रीकृत हेली सेवा पोर्टल भी हमने शुरू किया है।

केंद्रीय मंत्री सिधिया के मुताबिक हम सभी राज्य सरकारों के साथ मिलकर काम करेंगे, ताकि हेलीकाप्टर उद्योग के लिए कारोबार करने में आसानी हो सके।उन्होंने बताया कि हम एक हेलीकाप्टर एक्सेलेरेशन सेल स्थापित कर रहे हैं, जो हेलीकाप्टर उद्योग के लिए व्यापार करने में आसानी के लिए नियामक और नीतिगत दिशा प्रदान करेगा। उन्होंने बताया कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ हमने हेली दिशा पुस्तिका का विमोचन किया है जो प्रत्येक जिलाधिकारी को दी जाएगी। जिसमें हेलीकाप्टर संचालन के संबंध में सभी नियम और कानून शामिल होंगे। यह सभी स्तर पर संचालन में आसानी सुनिश्चित करेगा।

chat bot
आपका साथी