महानगर के पृथक व्यापार मंडल के लिए बैठक आज

व्यापारिक संगठनों के नाम पर राजनीति से आजिज स्थानीय व्यापारी महानगर स्तर के पृथक व्यापार मंडल के गठन को लेकर शुक्रवार आज बैठक कर रहे हैं। व्यापारी एका समिति को प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल से इस संबंध में कोई जवाब नहीं मिला है।

By Edited By: Publish:Fri, 27 Nov 2020 02:44 AM (IST) Updated:Fri, 27 Nov 2020 02:44 AM (IST)
महानगर के पृथक व्यापार  मंडल के लिए बैठक आज
महानगर के पृथक व्यापार मंडल के लिए बैठक आज।

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश: व्यापारिक संगठनों के नाम पर राजनीति से आजिज स्थानीय व्यापारी महानगर स्तर के पृथक व्यापार मंडल के गठन को लेकर शुक्रवार आज बैठक कर रहे हैं। व्यापारी एका समिति को प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल से इस संबंध में कोई जवाब नहीं मिला है। इतना जरूर है कि जिलाध्यक्ष ने संगठन छोड़ कर गए व्यापारियों को घर वापसी के लिए आमंत्रित किया है। नगर के आम व्यापारियों ने दो दिन पूर्व बैठक कर नगर स्तर पर सक्रिय तीन व्यापारिक संगठनों को एक घर यानि महानगर स्तर पर पृथक व्यापार मंडल बनाए जाने का समर्थन किया था। इस संबंध में प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष से वार्ता के लिए व्यापारी एकता समिति का गठन किया गया था। समिति ने जिलाध्यक्ष से इस संबंध में प्रांतीय नेतृत्व से बात कर अवगत कराने के लिए कहा था। एका समिति के सदस्य राजीव मोहन अग्रवाल ने बताया कि गुरुवार तक संबंधित पदाधिकारियों की ओर से इस संबंध में कोई जवाब नहीं दिया गया है। यहां का व्यापारी प्रांतीय स्तर की राजनीति से हटकर महानगर स्तर पर अलग व्यापार मंडल का गठन करना चाहता है। हम स्थानीय स्तर पर संगठनों की एका की बात कर रहे हैं। ¨कतु इस मामले में व्यापारियों को गुमराह किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि शुक्रवार सुबह तक प्रांतीय उद्योग व्यापार मंडल के पदाधिकारियों के जवाब का इंतजार किया जा रहा है। व्यापार सभा भवन में शुक्रवार 11:30 बजे व्यापारी एकता समिति की ओर से महत्वपूर्ण बैठक बुलाई गई है। जिसमें भविष्य की रूपरेखा तैयार की जाएगी। उधर, प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल के जिलाध्यक्ष नरेश अग्रवाल का कहना है कि नगर व्यापार मंडल के चुनाव की अभी घोषणा नहीं की गई है, केवल सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। जिसमें सभी व्यापारियों को सदस्य बनाने का लक्ष्य रखा गया है। प्रांतीय उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल के संविधान के नियम अनुसार चुनाव की घोषणा सदस्यता अभियान के बाद कर दी जाएगी। संभवत इसके लिए मतदान दिसंबर माह के अंत तक हो जाएगा। जिलाध्यक्ष ने बताया कि गत दिनों से नगर के तमाम व्यापारिक संगठनों की एकता का प्रयास चल रहा है। जिसके परिपेक्ष्य में कुछ व्यापारियों की बैठक भी हुई। उन्होंने कहा कि एका के प्रयासों का संगठन स्वागत करता है। साथ ही विगत वर्षों में हमारे व्यापार मंडल के साथी हम से अलग हो गए थे, उन्होंने अपना अलग व्यापारी संगठन बना दिया था यदि वह एकता के मंत्र के साथ घर वापसी करना चाहते हैं तो हम उनका स्वागत करेंगे।

chat bot
आपका साथी