किसानों ने निकाला जुलूस, फूंका पुतला

संवाद सहयोगी विकासनगर संयुक्त किसान मोर्चा के भारत बंद के आह्वान पर मोर्चा की स्थानीय इक

By JagranEdited By: Publish:Tue, 28 Sep 2021 04:15 AM (IST) Updated:Tue, 28 Sep 2021 04:15 AM (IST)
किसानों ने निकाला जुलूस, फूंका पुतला
किसानों ने निकाला जुलूस, फूंका पुतला

संवाद सहयोगी, विकासनगर: संयुक्त किसान मोर्चा के भारत बंद के आह्वान पर मोर्चा की स्थानीय इकाई ने रामपुर शंकरपुर में जुलूस निकालकर किसान सभा ने केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया और पुतला फूंका। उन्होंने किसान विरोधी नीतियों, एमएसपी पर कानून पास करने, बिजली बिल 2020 को निरस्त करने संबंधी मांगें उठाई।

किसान सभा के प्रदेश कोषाध्यक्ष व जिला पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष शिवप्रसाद देवली ने कहा कि भारत में लगातार बढ़ते कृषि संकट के चलते देशभर में किसानों की आत्महत्या का अंतहीन सिलसिला जारी है। केंद्र सरकार कृषि को कुछ खास घरानों को देने की फिराक में है। किसान नेता राजू तोमर ने कहा कि घाटे की खेती के चलते किसान कर्जे में फंसा है। जिस कारण नई पीढ़ी कृषि से विमुख हो रही है। किसान सभा के जिला महामंत्री व पूर्व जिला पंचायत सदस्य कमरूद्दीन ने कहा मजदूरी, बीज, खाद व कृषि रक्षक दवा के दाम में हुई बढ़ोतरी से किसानों की आय गिर रही है। किसान नेता व सहसपुर के पूर्व ब्लाक प्रमुख राजेंद्र पुरोहित ने कहा आवश्यक वस्तु संशोधन विधेयक देश की सार्वजनिक वितरण प्रणाली को बंद करने की साजिश है। किसान सभा के सहसपुर मंडल अध्यक्ष व पूर्व प्रधान सुन्दर थापा ने कहा बिजली संशोधन विधेयक 2020 किसानों व आम उपभोक्ता को मिलने वाली बिजली को पांच गुणा तक महंगा कर देगा। कांग्रेस के प्रदेश महासचिव आकिल अहमद ने कहा पार्टी किसानों के आंदोलन के साथ है। किसान देश की समृद्धि का रास्ता तैयार करता है। लेकिन सरकार साजिश के तहत किसानों को बर्बाद करने पर तुल गई है। उन्होंने कहा कृषि व किसानों के विरूद्ध केंद्र सरकार की किसी भी साजिश को कामयाब नहीं होने दिया जाएगा। प्रदर्शनकारियों में पूर्व जिला पंचायत सदस्य राशिद अली, किसान नेता सुधा देवली, सद्दीक, फरमान अली आदि शामिल रहे।

chat bot
आपका साथी