भाजपाइयों ने नागरिकों को लगवाई कोरोनारोधी वैक्सीन

संवाद सहयोगी विकासनगर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा के राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 02:24 AM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 02:24 AM (IST)
भाजपाइयों ने नागरिकों को लगवाई कोरोनारोधी वैक्सीन
भाजपाइयों ने नागरिकों को लगवाई कोरोनारोधी वैक्सीन

संवाद सहयोगी, विकासनगर: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर भाजपा के राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान के अंतर्गत कार्यकत्र्ताओं ने शहरवासियों से वैक्सीन लगवाने की अपील की। उन्होंने घर-घर जाकर पहली व दूसरी डोज लगवाने वाले नागरिकों को नजदीकी वैक्सीनेशन केंद्रों तक भी पहुंचाया। इसके साथ ही कार्यकत्र्ताओं ने प्रधानमंत्री के दीर्घायु होने की प्रार्थना भी की।

भाजपा के जिला महामंत्री अरूण मित्तल ने इस मौके पर कहा इस बार प्रधानमंत्री का जन्मदिन सेवा समर्पण सप्ताह के रूप में मनाया जा रहा हैं। जिसके तहत यह प्रयास किया जा रहा है कि अधिक से अधिक लोग टीका लगवा सकें। इस दौरान भाजपा के राष्ट्रीय स्वास्थ्य स्वयंसेवक अभियान के जिला संयोजक विनोद कश्यप, मंडल अध्यक्ष साहिया अमर सिंह, कालसी संयोजक रविता चौहान, विकासनगर संयोजक बिदिया शर्मा, सविता ध्यानी, विकासनगर ग्रामीण मंडल संयोजक मोहित ठाकुर उपस्थित रहे।

विधायक ने रोगियों को वितरित किए फल

प्रधानमंत्री मोदी के जन्मदिवस पर सहसपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक सहदेव सिंह पुंडीर ने झाझरा स्थित सुभारती अस्पताल में भर्ती रोगियों को फल वितरित किए। विधायक ने कहा देश के प्रधानमंत्री ने विश्व में भारत को एक अलग पहचान दिलाई है। उन्होंने देश को विश्व समुदाय के बीच मजबूत स्थिति प्रदान करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। विधायक ने कहा प्रधानमंत्री के नेतृत्व में देश तरक्की के मार्ग पर आगे बढे़, यही प्रत्येक भारतीय की इच्छा है। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष सुखदेव सिंह फस्र्वाण, डा.राधे, डा.अतुल भटनागर, डा.प्रशांत भटनागर, डा.जीवन आशा, डा.रोहित माथुर, डा.कुणाल, कविता क्षेत्री, मंजू नेगी, रीता कैसी, पिकी देवी, हरीश चौहान, बल बहादुर थापा, मदन मोहन खंतवाल, अनिल नौटियाल, बलवीर सिंह गुसाईं, विजय बिष्ट, विनोद पाल, राहुल पुंडीर उपस्थित रहे।

chat bot
आपका साथी