सामाजिक कार्य में सहयोगी बनेगा चेतना लायनेस क्लब

17वीकेएस 19-- जागरण संवाददाता विकासनगर नगर के एक होटल में चेतना लायनेस क्लब की ओर से

By JagranEdited By: Publish:Sat, 18 Sep 2021 01:26 AM (IST) Updated:Sat, 18 Sep 2021 01:26 AM (IST)
सामाजिक कार्य में सहयोगी बनेगा चेतना लायनेस क्लब
सामाजिक कार्य में सहयोगी बनेगा चेतना लायनेस क्लब

17वीकेएस 19--

जागरण संवाददाता, विकासनगर: नगर के एक होटल में चेतना लायनेस क्लब की ओर से आयोजित कुकिग व खेल प्रतियोगिता में महिलाओं ने प्रतिभा दिखाई। कोरोनाकाल में जन-जागरूकता लाने में अहम भूमिका निभाने वाले फ्रंट लाइन वारियर्स को सम्मानित भी किया गया।

कार्यक्रम में चेतना लायनेस क्लब से जुड़ी महिला सदस्यों ने प्रतिभाग कर कई महत्वपूर्ण बिदुओं पर चर्चा की। क्लब की ओर से महिलाओं के लिए कुकिग व खेल प्रतियोगिता रखी गई। इसमें क्लब की कई महिलाएं अपने घरों से तरह-तरह के लजीज पकवान व व्यंजन बनाकर लाई। निर्णायक मंडल ने स्वादिष्ठ व्यंजनों का स्वाद चखने के बाद क्लब की महिला सदस्यों को संयुक्त विजेता घोषित किया। इसके अलावा महिला गेम्स प्रतियोगिता में क्लब की बिदिया शर्मा ने बेहतरीन प्रदर्शन कर पहला स्थान प्राप्त किया। इस दौरान क्लब की अध्यक्ष नीरु गोयल व सचिव मोना गर्ग चौहान ने कहा सामाजिक क्षेत्र में चेतना लायनेस क्लब विकासनगर से जुड़ी महिलाएं बढ़-चढ़कर अपना सहयोग कर रही हैं। कहा क्लब की ओर से क्षेत्र के कुछ गरीब व कमजोर परिवार के होनहार छात्र-छात्राओं की पढ़ाई का खर्चा उठाया जा रहा है। इसके अलावा नगर क्षेत्र को साफ-स्वच्छ बनाने के लिए क्लब की महिला सदस्य सामूहिक रूप से स्वच्छता अभियान चलाते आ रहे हैं। स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में चेतना लायनेस क्लब की ओर से हफ्तेभर बाद शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें स्वास्थ्य विभाग अधिकारियों से सहयोग मांगा गया है। कहा क्लब की महिला सदस्यों ने इसकी रूपरेखा तैयार की है। इस दौरान क्लब की महिला पदाधिकारियों ने कोरोनाकाल में जन-जागरूकता लाने में अहम भूमिका निभाने वाले पछवादून प्रेस क्लब से जुड़े छह चयनित सदस्यों व पत्रकारों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। कहा लायनेस क्लब का प्रयास जरूरतमंदों की मदद करना है। इसके लिए प्रयास तेजी से चल रहे हैं। इस मौके पर क्लब की कोषाध्यक्ष सीमा रोहिला, संगीता जायसवाल, कुसुम गुप्ता, साक्षी मित्तल, सुमन सिघल, मीरा गुप्ता, नेहा साहनी, नीशू जासवाल, श्वेता गर्ग, सलोनी रोहिला आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी