चकराता-कालसी में हो महिला शक्ति केंद्र की स्थापना

संवाद सूत्र चकराता जौनसार के बुल्हाड़ निवासी उत्तराखंड एप्पल फेडरेशन के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ

By JagranEdited By: Publish:Tue, 31 Aug 2021 02:58 AM (IST) Updated:Tue, 31 Aug 2021 02:58 AM (IST)
चकराता-कालसी में हो महिला शक्ति केंद्र की स्थापना
चकराता-कालसी में हो महिला शक्ति केंद्र की स्थापना

संवाद सूत्र, चकराता: जौनसार के बुल्हाड़ निवासी उत्तराखंड एप्पल फेडरेशन के अध्यक्ष एवं वरिष्ठ भाजपा नेता प्रताप सिंह रावत ने केंद्रीय मंत्री से चकराता व कालसी ब्लाक में महिला शक्ति केंद्र स्थापित करने की मांग की है। उनका मानना है कि महिला शक्ति केंद्र खुलने से जनजाति क्षेत्र की ग्रामीण महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ा जा सकता है। इसके अलावा उन्होंने क्षेत्र की अन्य प्रमुख समस्याओं से केंद्रीय मंत्री को अवगत कराया।

राज्य एप्पल फेडरेशन के अध्यक्ष एवं भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य प्रताप रावत ने दिल्ली में केंद्रीय मंत्री महिला एवं बाल विकास स्मृति जुबिन इरानी से मुलाकात कर उन्हें क्षेत्र की प्रमुख समस्याओं के संबंध में ज्ञापन सौंपा। केंद्रीय मंत्री को दिए छह सूत्रीय मांग पत्र में वरिष्ठ भाजपा नेता प्रताप रावत ने कहा देहरादून जनपद से जुड़े सबसे अधिक जनजाति बाहुल्य क्षेत्र जौनसार-बावर की ग्रामीण आबादी करीब ढाई लाख है। जौनसार-बावर के चकराता व कालसी विकासखंड में रह रहे जौनसारी जनजाति समाज के अधिकांश ग्रामीण परिवारों की आजीविका कृषि-बागवानी पर निर्भर है। जनजाति क्षेत्र में ग्रामीण महिलाओं के उत्थान एवं आर्थिक विकास को चकराता व कालसी प्रखंड में महिला शक्ति केंद्र स्थापित किए जाने जरूरी है। ब्लाक क्षेत्र से जुड़े न्याय पंचायत स्तर पर महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने के लिए सिलाई, कढ़ाई, बुनाई केंद्र खुलने से ग्रामीण विकास को बढ़ावा मिलेगा। इससे महिलाएं अपने हुनर से परिवार की आर्थिकी को मजबूत कर सकती हैं। चकराता-कालसी ब्लाक क्षेत्र के प्रत्येक गांव व तोक-मजरों में आंगनबाड़ी केंद्र खोलने, क्षेत्र में संचालित मिनी आंगनबाड़ी केंद्रों का उच्चीकरण करने, जच्चा-बच्चा व गर्भवती महिलाओं को केंद्र से मिलने वाले पौष्टिक आहार में पहले के मुकाबले वृद्धि करने, आंगनबाड़ी कार्यकत्र्ताओं के मानदेय में बढ़ोत्तरी करने की मांग भी की।

chat bot
आपका साथी