युवा मोर्चा ने साहिया में कबड्डी खिलाड़ी को किया सम्मानित

साहिया भाजयुमो साहिया मंडल ने चीयर फार इंडिया कैंपेन के तहत मंगलवार को राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग कर चुके खिलाड़ियों को सम्मानित किया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 04 Aug 2021 07:23 PM (IST) Updated:Wed, 04 Aug 2021 07:23 PM (IST)
युवा मोर्चा ने साहिया में कबड्डी खिलाड़ी को किया सम्मानित
युवा मोर्चा ने साहिया में कबड्डी खिलाड़ी को किया सम्मानित

संवाद सूत्र, साहिया: भाजयुमो साहिया मंडल ने चीयर फार इंडिया कैंपेन के तहत मंगलवार को राष्ट्रीय स्तर पर कबड्डी में प्रतिभा दिखा चुकी पूनम नेगी को स्मृति चिन्ह व टीशर्ट आदि देकर सम्मानित किया। इस दौरान भाजयुमो के मंडल अध्यक्ष अमित चौहान ने कहा कि टोक्यो ओलंपिक में जिस तरह से भारत की बेटियों ने देश का नाम रोशन किया है, उसी तरह आगे चलकर हमारे ग्रामीण क्षेत्र की बेटियां भी प्रदेश और पूरे देश का नाम रोशन करेंगी। इसके लिए भाजयुमो कैंपेन चलाकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ा रहा है। उन्होंने कहा कि हम सभी का कर्तव्य बनता है कि समय समय पर क्षेत्र के प्रतिभावान खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि अब खेल में भी करियर बनाया जा सकता है, इसलिए ग्रामीण खेल प्रतिभाओं को उचित मंच देकर आगे बढ़ाना चाहिए। उन्होंने कहा कि जौनसार बावर में खेल प्रतिभाओं की कमी नहीं है, जरूरत है, उन्हें प्रोत्साहित करने व संसाधन मुहैया कराने की। उन्होंने इसके लिए क्षेत्रवासियों से आगे आने का आग्रह भी किया। इस अवसर पर मंडल महामंत्री राजेंद्र चौहान भी मौजूद रहे।

----------

खिलाड़ियों को ट्राफी देकर किया सम्मानित

कालसी: भाजयुमो कालसी ने राष्ट्रीय स्तर पर वर्ष 2005 में कबड्डी प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर चुके भगत सिंह चौहान व्यासनहरी को सम्मानित किया। मंडल अध्यक्ष युवा मोर्चा कालसी उमेश शर्मा ने खिलाड़ियों को ट्राफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर कनिष्ठ ब्लाक प्रमुख रितेश असवाल, मंडल उपाध्यक्ष दिगंबर चौहान, मंडल महामंत्री बारु नेगी, दिनेश प्रसाद, कपिल शर्मा, पूर्व महामंत्री युवा मोर्चा संजीव चौहान, भाजपा मंडल अध्यक्ष दाताराम शर्मा, नागचन्द, सबल सिंह आदि मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी