चिली स्मोक मशाल से हाथी को भगाने का दिया प्रशिक्षण

संवाद सहयोगी विकासनगर ग्राम कुंजा में हाथी के हमले में ग्रामीण के घायल हो जाने के बाद से

By JagranEdited By: Publish:Tue, 03 Aug 2021 05:17 AM (IST) Updated:Tue, 03 Aug 2021 05:17 AM (IST)
चिली स्मोक मशाल से हाथी  को भगाने का दिया प्रशिक्षण
चिली स्मोक मशाल से हाथी को भगाने का दिया प्रशिक्षण

संवाद सहयोगी, विकासनगर: ग्राम कुंजा में हाथी के हमले में ग्रामीण के घायल हो जाने के बाद से वन विभाग ग्रामीणों को हाथियों से बचाव के लिए आवश्यक जानकारियां देने में जुटा है। इसी क्रम में तिमली रेंज के वनकर्मियों ने ग्रामीणों को चिली स्मोक मशाल बनाने व उसे जलाने के बारे में जानकारी दी। उन्होंने हाथियों के आबादी क्षेत्रों की तरफ आने से रोकने के लिए प्रयोग में लाए जाने वाले तौर-तरीकों के बारे में भी बताया।

तीन दिन पहले ग्राम कुंजा में हाथी ने हमला करके सेवाराम नामक एक ग्रामीण को गंभीर रूप से घायल कर दिया था। हाथी के हमले के बाद से वन विभाग ग्रामीणों को जागरूक करने में जुटा हुआ है। वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों को हाथी के आबादी क्षेत्र में आने की स्थिति में किए जाने वाले उपायों के बारे में बताया। उन्होंने चिली स्मोक नामक उपाय का प्रशिक्षण भी कुछ ग्रामीणों को दिया। इसके आलवा शोर मचाना, पटाखे चलाना व हांका लगाना जैसी गतिविधियों के बारे में भी ग्रामीणों को जानकारी दी गई। उधर रेंजर पूजा रावल ने बताया हाथियों के हर एक मूवमेंट पर वन विभाग की टीम नजर रख रही है। संरक्षित वन क्षेत्र की सीमा से सटे ग्रामीण क्षेत्रों में लगातार गश्त की जा रही है। शाम के समय हाथियों की चहलकदमी बढ़ जाने के चलते सभी ग्रामीणों को जंगल की तरफ नहीं जाने की चेतावनी भी निरंतर दी जा रही है।

क्या है चिली स्मोक मशाल

चिली स्मोक उपाय के लिए एक बोरी में मिर्च डालकर उससे एक मशाल तैयार की जाती है। जिसे जलाकर हाथी की मौजूदगी वाले स्थान के आसपास रख दिया जाता है। वातावरण में फैलने वाली मिर्च के धुंए को हाथी बर्दाश्त नहीं कर पाता है। वह धुंए से होने वाली जलन से बचने के लिए आसानी से जंगल की तरफ चला जाता है।

chat bot
आपका साथी