एनएचएआइ अधिकारी व ठेकेदार के खिलाफ दी तहरीर

जागरण संवाददाता विकासनगर नगर के मुख्य बाजार से होकर गुजर रहे दिल्ली यमुनोत्री राष्ट्रीय

By JagranEdited By: Publish:Sat, 26 Jun 2021 04:06 AM (IST) Updated:Sat, 26 Jun 2021 04:06 AM (IST)
एनएचएआइ अधिकारी व  ठेकेदार के खिलाफ दी तहरीर
एनएचएआइ अधिकारी व ठेकेदार के खिलाफ दी तहरीर

जागरण संवाददाता, विकासनगर: नगर के मुख्य बाजार से होकर गुजर रहे दिल्ली यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग किनारे मलबा, मिट्टी, बजरी व रेत डालने के मामले में शहर कांग्रेस अध्यक्ष व सभासद शम्मी प्रकाश ने बाजार चौकी में विभाग व ठेकेदार के खिलाफ तहरीर दी है। पुलिस ने तहरीर में लगाए आरोपों की जांच शुरू कर दी है।

पालिका सभासद व शहर कांग्रेस अध्यक्ष ने बाजार चौकी इंचार्ज अर्जुन गुसाईं को दी तहरीर में कहा इन दिनों बाजार क्षेत्र राष्ट्रीय राजमार्ग चौड़ीकरण किया जा रहा है। इसके लिए राजमार्ग किनारे की एक नाली को बंद किया जा रहा है। जिसका मलबा निकालकर राजमार्ग किनारे छोड़ा जा रहा है। वहीं निर्माण सामग्री को भी बेतरतीब तरीके से रखा जा रहा है। बाजार क्षेत्र में पहले ही राजमार्ग संकरा है। वहीं बेतरतीब निर्माण सामग्री और मलबे से और संकरा हो जा रहा है। इससे दुर्घटनाएं बढ़ रही हैं। अब तक कई बाइक सवार गिरकर चोटिल हो चुके हैं। इस संबंध में संबंधित ठेकेदार को अनुरोध किया गया। लेकिन ठेकेदार ने कोई ध्यान नहीं दिया। इस संबंध में कुछ दिन पूर्व विकासनगर पालिका के अधिशासी अधिकारी बीएल आर्य व उप जिलाधिकारी सौरभ असवाल को पत्र प्रेषित किया गया था। नगर पालिका ने संबंधित विभाग को एक नोटिस भी जारी किया था। लेकिन इसके बाद भी कुछ नहीं हो पाया। इससे प्रतीत हो रहा है कि विभाग व ठेकेदार लोग की जान के प्रति लापरवाह है। उन्होंने चौकी इंचार्ज से प्रकरण को गंभीरता से लेते हुए एनएचएआइ के अधिकारी व ठेकेदार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने की मांग की। तहरीर देने वालों में क्षेत्र पंचायत सदस्य नितिन वर्मा, पालिका सभासद लवलेश शर्मा भी मौजूद रहे।

chat bot
आपका साथी