बीट सहायक से मारपीट प्रकरण को लेकर सीओ से मिले वन कर्मी, जताई नाराजगी

विकासनगर कोतवाली विकासनगर अंतर्गत कालसी वन प्रभाग के तिमली रेंज की धौला बीट में लॉपिंग कर रही महिलाओं को रोकने पर उन्होंने बीट अधिकारी को पीट दिया था। मामले में आरोपित महिलाओं की गिरफतारी न होने पर वन कर्मियों ने नाराजगी जताई।

By Edited By: Publish:Thu, 04 Mar 2021 08:37 PM (IST) Updated:Thu, 04 Mar 2021 11:36 PM (IST)
बीट सहायक से मारपीट प्रकरण को लेकर सीओ से मिले वन कर्मी, जताई नाराजगी
सहायक वन कर्मचारी संघ शिवालिक वृत्त के अध्यक्ष मुकेश बहुगुणा ने इस बात को लेकर नाराजगी जताई।

जागरण संवाददाता, विकासनगर: कोतवाली विकासनगर अंतर्गत कालसी वन प्रभाग के तिमली रेंज की धौला बीट में पेड़ की लॉ¨पग कर रही महिलाओं को रोकने पर बीट सहायक की पिटाई करने के मामले को लेकर वन कर्मियों का प्रतिनिधिमंडल गुरुवार को पुलिस क्षेत्राधिकारी से मिला। सहायक वन कर्मचारी संघ शिवालिक वृत्त के अध्यक्ष मुकेश बहुगुणा ने इस बात को लेकर नाराजगी जताई कि पुलिस ने अभी तक आरोपित महिलाओं की गिरफ्तारी नहीं की है। सीओ ने जल्द ही आरोपितों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई का आश्वासन दिया। आरोप है कि कालसी वन प्रभाग की तिमली रेंज की धौला बीट में रविवार को धौला तप्पड़ वन गुर्जर बस्ती की तीन महिलाएं पेड़ की लॉ¨पग कर पत्ते एकत्र कर रही थी। सूचना पर बीट सहायक जीत ¨सह ने मौके पर पहुंचकर रोका तो महिलाओं ने बीट सहायक की पिटाई कर दी थी। इस मामले में वन दारोगा अरुण जोशी की तहरीर पर सोमवार को कुल्हाल चौकी में तीन महिलाओं के खिलाफ मारपीट व सरकारी काम में बाधा डालने की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। वहीं नामजद महिला के पति ने भी कुल्हाल चौकी में बीट सहायक के खिलाफ पत्नी से अभद्रता करने की तहरीर दी थी, जिसकी जांच चल रही है। बीट सहायक की पिटाई करने वाली महिलाओं की गिरफ्तारी न होने से आक्रोशित सहायक वन कर्मचारी संघ ने धरना शुरू कर दिया था। वन कर्मियों ने पुलिस क्षेत्राधिकारी वीडी उनियाल से वार्ता में मिले आश्वासन पर धरना स्थगित किया। वार्ता के दौरान संघ के कालसी अध्यक्ष दीपक उनियाल, वन आरक्षी संघ अध्यक्ष निधि ¨सह, दैनिक वन कर्मचारी संघ अध्यक्ष गीताराम, अरुण जोशी, राजेश भंडारी, विकास घिल्डियाल, संतराम चौहान, प्रदीप चौहान आदि मौजूद रहे।

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी