दो बच्चों समेत शक्ति नहर में कूदकर जान देने पहुंची महिला

हिमाचल प्रदेश से दो बच्चों को साथ लेकर कुल्हाल क्षेत्र में शक्तिनहर में कूदकर आत्महत्या करने पहुंची महिला को ग्राम प्रधान ने रोक लिया। पति के पिटाई करने से तंग आकर महिला आत्महत्या जैसा कदम उठाने आई थी।

By Edited By: Publish:Fri, 04 Dec 2020 01:29 AM (IST) Updated:Fri, 04 Dec 2020 01:29 AM (IST)
दो बच्चों समेत शक्ति नहर में कूदकर जान देने पहुंची महिला
दो बच्चों समेत शक्ति नहर में कूदकर जान देने पहुंची महिला।

जागरण संवाददाता, विकासनगर: हिमाचल प्रदेश से दो बच्चों को साथ लेकर कुल्हाल क्षेत्र में शक्तिनहर में कूदकर आत्महत्या करने पहुंची महिला को ग्राम प्रधान ने रोक लिया। पति के पिटाई करने से तंग आकर महिला आत्महत्या जैसा कदम उठाने आई थी। मामले में महिला ने पति के खिलाफ कानूनी कार्रवाई से इन्कार कर दिया। पुलिस ने महिला को स्वजनों के सुपुर्द कर दिया। हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर के पांवटा साहिब क्षेत्र की एक महिला अपने चार वर्षीय बेटे व एक साल की बेटी के साथ शक्तिनहर में कूदकर आत्महत्या करने के इरादे से कुल्हाल क्षेत्र में पहुंची। जिस पर शक्ति नहर के निकट अपने रिसॉर्ट रीवर व्यू पर खड़े ग्राम प्रधान कुल्हाल सलीम की नजर पड़ गई। ग्राम प्रधान ने संदेह पर तत्काल महिला को रोक दिया और नहर की ओर जाने का कारण पूछा। महिला ने आत्महत्या की बात कही। इस पर ग्राम प्रधान ने सूचना कोतवाल राजीव रौथाण को दी। इस पर चौकी प्रभारी पंकज कुमार मौके पर पहुंचे और महिला से पूछताछ की। महिला ने बताया कि उसकी शादी को पांच साल हो चुके हैं। उसके ससुराल वाले किराये के मकान में कुल्हाल में रहते हैं। वह पति के साथ भगानी पांवटा साहिब हिमाचल प्रदेश में रहती है। उसके व पति के बीच काफी समय से पारिवारिक कलह चल रही है। जिसको लेकर पति पिटाई करता है। जिस कारण परेशान होकर घर से निकल गई। महिला ने पुलिस को बताया कि वह अपने दोनों बच्चों सहित नहर में कूदना चाहती थी। सूचना मिलने पर महिला के पति और ससुराल वाले भी मौके पर पहुंच गए। स्वजनों की मौजूदगी में महिला को चौकी पर लाया गया। महिला ने स्वयं प्रार्थना पत्र देकर कहा कि उसका पारिवारिक मतभेद है, वह इसे स्वयं ही निपटा लेगी, वह किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं चाहती है। वह अपने पति के साथ जाना चाहती है। परिवार के व्यक्तियों ने भी इस पर सहमति दी। जिस पर महिला को स्वजनों की सुपुर्दगी में घर भेज दिया गया।

chat bot
आपका साथी