विकासनगर: लखीमपुर खीरी में मारे गए किसानों की अस्थि कलश यात्रा, हरिद्वार में होगा विसर्जन

लखीमपुर खीरी में मारे गए किसानों की अस्थि कलश यात्रा लाइन जीवनगढ़ से शुरू हुई जो हरिद्वार तक जाएगी जिसके बाद यहां उनकी अस्थियों का विसर्जन किया जाएगा इस अवसर पर कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं ने मुख्य बाजार स्थित तिलक भवन पर एकत्रित होकर अस्थि कलश यात्रा में हिस्सा लिया।

By Raksha PanthriEdited By: Publish:Fri, 22 Oct 2021 05:01 PM (IST) Updated:Fri, 22 Oct 2021 05:01 PM (IST)
विकासनगर: लखीमपुर खीरी में मारे गए किसानों की अस्थि कलश यात्रा, हरिद्वार में होगा विसर्जन
लखीमपुर खीरी में मारे गए किसानों की अस्थि कलश यात्रा, हरिद्वार में होगा विसर्जन।

जागरण संवाददाता, विकासनगर। शुक्रवार को विकासनगर क्षेत्र के लाइन जीवनगढ़ से संयुक्त किसान मोर्चा ने लखीमपुर खीरी की घटना में मृतक किसानों की अस्थि कलश यात्रा निकाली। यह यात्रा हरिद्वार तक जाएगी, जहां पर गंगा में अस्थियों को विसर्जित किया जाएगा। लखीमपुर खीरी में घटना के शिकार किसानों की अस्थियां पहले देहरादून आई थी, जहां से पांवटा साहिब गुरुद्वारे में अरदास के बाद उसे संयुक्त किसान मोर्चा कार्यकर्त्ता विकासनगर लेकर आए। 

अस्थि कलश यात्रा के दौरान कांग्रेस, भारतीय किसान सभा, भारतीय किसान यूनियन समेत अन्य संगठनों के कार्यकत्र्ताओं ने पुष्पाजंलि की। कांग्रेस कार्यकर्त्ताओं ने मुख्य बाजार स्थित तिलक भवन विकासनगर पर एकत्रित होकर अस्थि कलश यात्रा में भागीदारी की। तिलक भवन पर श्रद्धांजलि देने का कार्यक्रम चला। इसी क्रम में मंडी चौक तक सभी कांग्रेसी संयुक्त किसान मोर्चा की ओर से निकाली गई अस्थि कलश यात्रा के साथ-साथ गए। मंडी चौक पर प्रार्थना सभा कर यात्रा को आगे रवाना किया गया।

इस मौके पर पूर्व कैबिनेट मंत्री नवप्रभात, कांग्रेस जिलाध्यक्ष संजय किशोर, शहर कांग्रेस अध्यक्ष शम्मी प्रकाश, अल्पसंख्यक आयोग के पूर्व सदस्य संजय जैन, पूर्व मंडी चेयरमैन विपुल जैन, देवानंद पासी, प्रेम प्रकाश अग्रवाल, शशि चौहान, सरोज देवी, अनुपम कपिल, दिनेश गुप्ता, सदाकत अली जैदी, मायाराम नौटियाल, जमशेद अहमद, मुनीर अहमद, वीरेंद्र सिंह, भाकियू जिलाध्यक्ष परविंदर चौधरी, नेक मोहम्मद, केके गौतम, भारतीय किसान सभा कोषाध्यक्ष व कम्युनिस्ट नेता शिवप्रसाद देवली आदि मौजूद रहे।

शहीद सम्मान यात्रा की तैयारियां तेज

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने शुक्रवार को जिला सैनिक कल्याण अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक कर विभागीय कार्यों की समीक्षा की। साथ ही आगामी 11 नवंबर से पांच दिसंबर तक चलने वाली शहीद सम्मान यात्रा की तैयारियों के बारे में भी जानकारी हासिल की।

यह भी पढ़ें- हरिद्वार : कनखल सती घाट पर सौ किलो दूध की धारा के साथ किया गया 9216 अस्थियों का विसर्जन

chat bot
आपका साथी