विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा- संयुक्त कनिष्ठ व सहायक अभियंता पदों पर तत्काल भर्ती हो

अब विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर संयुक्त कनिष्ठ अभियंता एवं सहायक अभियंता भर्ती परीक्षा तत्काल कराने की मांग की है। उन्होंने भर्ती परीक्षा के प्रस्ताव कार्मिक विभाग और उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में लंबित होने की ओर मुख्यमंत्री का ध्यान खींचा है।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Fri, 11 Jun 2021 09:05 AM (IST) Updated:Fri, 11 Jun 2021 09:05 AM (IST)
विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा- संयुक्त कनिष्ठ व सहायक अभियंता पदों पर तत्काल भर्ती हो
नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश के बाद अब विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान।

राज्य ब्यूरो, देहरादून। नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश के बाद अब विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर संयुक्त कनिष्ठ अभियंता एवं सहायक अभियंता भर्ती परीक्षा तत्काल कराने की मांग की है। उन्होंने भर्ती परीक्षा के प्रस्ताव कार्मिक विभाग और उत्तराखंड लोक सेवा आयोग में लंबित होने की ओर मुख्यमंत्री का ध्यान खींचा है।

कोरोना संकट काल में सबसे ज्यादा मार बेरोजगारों पर पड़ रही है। युवाओं में बढ़ रहे असंतोष को देखते हुए अब विपक्ष और सत्तापक्ष के जनप्रतिनिधियों की ओर से भर्ती परीक्षाएं कराने को सरकार पर दबाव बढ़ाया जाने लगा है। बीते रोज कांग्रेस विधानमंडल दल की नेता डा इंदिरा हृदयेश ने भी मुख्यमंत्री को पत्र भेजकर संयुक्त कनिष्ठ अभियंता, सहायक अभियंता, ड्राफ्ट्समैन, सर्वेयर व आइटीआइ इंस्ट्रक्टर की भर्ती परीक्षाएं कराने की पैरवी की थी।

अब मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने कहा कि प्रशिक्षित बेरोजगारों की ओर से लगातार अभियंताओं के रिक्त पदों पर भर्ती की मांग की जा रही है। 22 अप्रैल 2015 से संयुक्त कनिष्ठ अभियंता और सहायक अभियंता परीक्षा की विज्ञप्ति जारी नहीं हुई है। वर्ष 2017 से बार-बार परीक्षाओं के अधियाचन कार्मिक और राज्य लोक सेवा आयोग के बीच लंबित हैं। ऊर्जा विभाग की ओर से भी तीन निगमों ऊर्जा निगम, पिटकुल और जलविद्युत निगम में अभियंताओं की भर्ती परीक्षा अरसे से लंबित है। इंजीनियर समिति, उत्तराखंड की मांग के मुताबिक यह परीक्षा तत्काल कराई जानी चाहिए।

-------------

मुख्यमंत्री से बाजपुर के किसानों ने की मुलाकात

मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत से बाजपुर के किसानों ने मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री को अपनी समस्याओं से अवगत कराया। गुरुवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित कैंप कार्यालय में मुख्यमंत्री से मुलाकात के दौरान किसानों ने बताया कि बाजपुर में विभिन्न श्रेणियों की भूमि के नियमितीकरण में लगातार समस्याएं आ रही हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री से इसका समाधान करने का अनुरोध किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि पूरे मामले का परीक्षण कराकर समाधान के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। इस दौरान कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य, मुख्य सचिव ओमप्रकाश, सचिव रंजीत सिन्हा व चंद्रेश यादव भी उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें-भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक ने कहा- भाजपा ने पारदर्शिता से दिया युवाओं को रोजगार

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी