देहरादून से रुद्रप्रयाग जा रहा वाहन टिहरी झील में गिरा, दो शव मिले

देहरादून से रुद्रप्रयाग जा रहा एक वाहन टिहरी झील में गिर गया था। अभी पुलिस को सर्च ऑपरेशन में एक युवती समेत दो लोगों का शव बरामद हुआ है। वाहन का अभी कुछ पता नहीं चला है। अन्य लोगों की भी तलाश की जा रही है।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Thu, 01 Oct 2020 10:17 AM (IST) Updated:Thu, 01 Oct 2020 05:11 PM (IST)
देहरादून से रुद्रप्रयाग जा रहा वाहन टिहरी झील में गिरा, दो शव मिले
देहरादून से रुद्रप्रयाग जा रहा एक वाहन टिहरी झील में गिर गया। एक युवती दीक्षा का शव बरामद हुआ है।

टिहरी, जेएनएन। बीते मंगलवार रात टिहरी झील में गिरी बुलेरो सवार एक युवती समेत दो शव सर्च ऑपरेशन के दौरान बरामद किया गया है। वाहन सवार अन्य दो यात्रियों का कुछ पता नहीं चल पाया है। वाहन में रुद्रप्रयाग निवासी युवती अपनी शादी का सामान खरीदकर अपने दो भाइयों के साथ गांव लौट रही थी। गुरुवार को सुबह एसडीआरएफ और जल पुलिस की टीम ने टिहरी बांध के पास जीरो ब्रिज रोड पर टिहरी झील में सर्च ऑपरेशन शुरू किया। उक्त वाहन में सवार अशुतोष उर्फ आशीष रावत पुत्र कुंवर सिंह रावत निवासी उपरोक्त का शव भी देर शाम टिहरी झील से बरामद हो गया है। बीती शाम टिहरी पुलिस को देहरादून से सूचना मिली कि देहरादून से रुद्रप्रयाग जा रही बुलेरो और उसमें सवार चार लोग लापता हैं। 

उनकी आखिरी लोकेशन टिहरी झील के पास देखी गई। जिसके बाद पुलिस ने सर्च ऑपरेशन शुरू किया। नई टिहरी कोतवाली प्रभारी चंदन सिंह चौहान ने बताया कि झील से एक युवती दीक्षा रावत 23 पुत्री युद्धवीर निवासी ग्राम मौली, ऊखीमठ का शव बरामद किया गया है। वाहन में सवार अभिषेक रावत 25 पुत्र युद्धवीर सिंह रावत, आशुतोष रावत 22 पुत्र कुंवर सिंह और वाहन चालक अवतार सिह राणा 52 पुत्र शेर सिंह राणा निवासी ग्राम जाबरी अगस्तमुनि रुद्रप्रयाग का अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है। सर्च आपरेशन शुक्रवार को भी जारी रहेगा। बुलेरो वाहन झील से निकाल लिया गया है। 29 सितंबर की रात लगभग दो बजे बुलेरो सड़क पर पैराफीट तोड़ते हुए झील में गिरी है।

शादी की खरीददारी कर लौट रही थी युवती 

झील में समाई बुलेरो में युवती दीक्षा रावत अपनी शादी के सामान की खरीददारी कर अपने दो भाईयों के साथ गांव लौट रही थी। कोतवाली प्रभारी चंदन सिंह ने बताया कि मृतका के स्वजनों ने बताया कि दीक्षा की अक्टूबर में शादी होनी थी। उसकी खरीददारी के लिए वह अपने भाई अभिषेक और चचेरे भाई आशुतोष के साथ देहरादून से गांव लौट रही थी। 29 सितंबर की रात देहरादून से दस बजे वह रुद्रप्रयाग के लिए रवाना हुए।

गौरतलब है कि मयूर विहार सहस्रधारा रोड से सोमवार रात को रुद्रप्रयाग के निकले परिवार के तीन सदस्य और चालक के लापता होने का मामला सामने आया। पुलिस के अनुसार भारत पाल सिंह रावत निवासी ग्राम मौली ऊखीमठ रुद्रप्रयाग हाल पता कृष्णा विहार मोहकमपुर हरिद्वार रोड की ओर से गुमशुदगी दर्ज कराई गई है। उनका कहना है कि मंगलवार रात दस बजे मयूर विहार सहस्रधारा रोड से अभिषेक रावत अपनी बहन दीक्षा, आशु के साथ ग्राम मौली ऊखीमठ रुद्रप्रयाग के लिए निकले थे। कार उनका ड्राइवर अवतार सिंह चला रहा था। बुधवार सुबह गांव से जानकारी आई कि यह लोग अभी तक पहुंचे नहीं हैं।

यह भी पढ़ें: सेलाकुई में बाइक की टक्कर से स्कूटी सवार युवक की मौत

उनके मोबाइल नंबर भी बंद आ रहे हैं। सूचना पर थाना रायपुर पर गुमशुदगी दर्ज कर तलाश की शुरू कर दी गई है। मामले की जांच चौकी प्रभारी मयूर विहार राजेंद्र कुमार को दी गई है। एसपी सिटी श्वेता चौबे ने बताया कि रुद्रप्रयाग रुट के सभी थानों को सूचना भेज दी गई है। इसके साथ रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी चेक की जा रही है। वहीं, नई टिहरी पुलिस के मुताबिक, टिहरी झील जीरो बैंड के पास पैराफिट टूटा मिला है और कुछ बैग भी मिले हैं। गुरुवार सुबह सर्च ऑपरेशन चलाया गया।

यह भी पढ़ें: देहरादून में प्राइवेट बस से कुचलकर छात्र की हुई मौत, चालक गिरफ्तार

chat bot
आपका साथी