डा. इंदिरा हृदयेश के निधन पर विभिन्न राजनीतिक दलों और संगठनों ने किया शोक व्यक्त

कांग्रेस की वरिष्ठ नेता एवं नेता प्रतिपक्ष डा. इंदिरा हृदयेश के निधन पर विभिन्न राजनीतिक दलों संगठनों ने शोक व्यक्त किया। रविवार को विधानसभा अध्यक्ष के बैराज स्थित कैंप कार्यालय में शोक सभा आयोजित की गई। स्वर्गीय इंदिरा हृदयेश के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

By Sunil NegiEdited By: Publish:Mon, 14 Jun 2021 02:03 PM (IST) Updated:Mon, 14 Jun 2021 02:03 PM (IST)
डा. इंदिरा हृदयेश के निधन पर विभिन्न राजनीतिक दलों और संगठनों ने किया शोक व्यक्त
नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश को श्रद्धांजलि अर्पित करते विधानसभा अध्यक्ष प्रेमचंद अग्रवाल।

जागरण संवाददाता, ऋषिकेश। कांग्रेस की वरिष्ठ नेता एवं नेता प्रतिपक्ष डा. इंदिरा हृदयेश के निधन पर विभिन्न राजनीतिक दलों, संगठनों ने शोक व्यक्त किया। रविवार को विधानसभा अध्यक्ष के बैराज स्थित कैंप कार्यालय में शोक सभा आयोजित की गई। स्वर्गीय इंदिरा हृदयेश के चित्र पर पुष्प चढ़ाकर श्रद्धांजलि अर्पित की। विधानसभा अध्यक्ष ने भावुक होकर कहा कि इंदिरा हृदयेश के निधन से उनका मन बहुत व्यथित है। इंदिरा दीदी ने अपने राजनीतिक जीवन में कई पदों पर सुशोभित होकर अपनी जिम्मेदारी का ईमानदारी एवं कर्तव्य निष्ठा से पालन किया। राज्य की राजनीति में उनके योगदान को कभी भी भुलाया नहीं जा सकता है।

मौके पर ऋषिकेश मंडल अध्यक्ष दिनेश सती, वीर भद्र मंडल अध्यक्ष अरविंद चौधरी, श्यामपुर मंडल अध्यक्ष गणेश रावत, देवेंद्र नेगी, रवींद्र राणा, रवि शर्मा, नगर निगम पार्षद सुंदरी कंडवाल, सुमित पवार सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

श्यामपुर स्थित कांग्रेस जनसहायता कार्यालय में शोक सभा का आयोजन कर भावपूर्ण श्रद्धांजली अर्पित की गई। इस अवसर पर पूर्व काबीना मंत्री शूरवीर सिंह सजवाण, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सदस्य जयेंद्र रमोला, जिला महामंत्री गोकुल रमोला आदि ने कहा कि डा. इंदिरा हृदयेश का अचानक जाना कांग्रेस परिवार के लिए बहुत बड़ी क्षति है।

वहीं प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव राजपाल खरोला ने इंदिरा हृदयेश को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि नेता प्रतिपक्ष व कांग्रेस की वरिष्ठतम नेता इंदिरा हृदेश का यूं अचानक चले जाना उत्तराखंड के लिए बड़ी क्षति है।

नेता प्रतिपक्ष इंदिरा हृदयेश को अर्पित की श्रद्धांजलि

नेता प्रतिपक्ष वरिष्ठ कांग्रेस नेत्री इंदिरा हृदयेश के निधन पर कांग्रेस सहित विभिन्न राजनीतिक दलों ने शोक संवेदना व्यक्त की है। कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव चौधरी ने कहा कि उनके निधन से पार्टी को अपूरणीय क्षति हुई है। गन्ना समिति डोईवाला के चेयरमैन मनोज नौटियाल ने कहा कि उन्होंने हमेशा कांग्रेस को नई ऊर्जा और ताकत दी है। कांग्रेस नेता अब्दुल रज्जाक, अश्वनी बहुगुणा, मोहित उनियाल, हेमा पुरोहित, सागर मनवाल, गौरव मल्होत्रा, उमेद बोरा, भारत भूषण कौशल ने भी शोक संवेदना व्यक्त की।

भाजपा नेता संजीव सैनी, अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य परमिंदर सिंह व भाजपा नेता राजकुमार पुंडीर ने कहा वह एक कुशल राजनीतिज्ञ थी। पूर्व प्रधान राजकुमार, विनय कंडवाल, रामेश्वर लोधी, प्रवीण कनौजिया, मंदीप बजाज, संस्कार भारती के अध्यक्ष ईश्वर चंद अग्रवाल उत्तराखंड प्राथमिक शिक्षक संघ के पूर्व जिलाध्यक्ष व शिक्षाविद बिरेंद्र कृषाली, शिक्षक नरेंद्र कुमार सागर व किसान सभा के याकूब अली, सपा जिलाध्यक्ष फुरकान अहमद कुरेशी ने भी शोक संवेदना व्यक्त की।

उत्तराखंड माध्यमिक शिक्षक संघ की पब्लिक इंटर कालेज इकाई के अध्यक्ष डीएस कंडारी, मंत्री अश्विनी गुप्ता ने कहा कि इंदिरा हृदयेश ने अशासकीय विद्यालयों की समस्याओं का निदान कराने में हमेशा अपना सक्रिय योगदान दिया। प्रधानाचार्य जितेंद्र कुमार, जेपी चमोली आदि ने शोक संवेदना व्यक्त की।

यह भी पढ़ें-देहरादून में प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में शोक सभा आयोजित कर इंदिरा हृदयेश को दी श्रद्धांजलि

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी