भोपाल में उत्तराखंड के खिलाड़ियों का दबदबा

संवाद सूत्र कालसी मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के तात्या टोपे स्टेडियम में आयोजित द्वितीय राष्ट्र

By JagranEdited By: Publish:Fri, 13 Dec 2019 06:37 PM (IST) Updated:Fri, 13 Dec 2019 06:37 PM (IST)
भोपाल में उत्तराखंड के खिलाड़ियों का दबदबा
भोपाल में उत्तराखंड के खिलाड़ियों का दबदबा

संवाद सूत्र, कालसी: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के तात्या टोपे स्टेडियम में आयोजित द्वितीय राष्ट्रीय एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय खेल प्रतियोगिता के तीसरे व चौथे दिन उत्तराखंड की एकलव्य टीम का दबदबा रहा। एकलव्य आदर्श विद्यालय कालसी के खिलाड़ी अभी तक 21 स्वर्ण समेत 48 पदक जीत चुके हैं। बैडमिटन के विभिन्न वर्गों में विपुल, कविता, विदुषी ने स्वर्ण पदकों पर कब्जा जमाया।

उत्तराखंड एकलव्य टीम के अंडर-19 बैडमिटन में विपुल व कविता और अंडर-14 में विदुषी, अंडर-14 डबल्स में तरुण और आर्यन ने मुकाबले जीते। अंडर-14 की 200 व 100 मीटर दौड़ में आंचल, चक्का फेंक में साक्षी, वॉक रेस में सचिन, ताइक्वांडों में ऋषभ, तीरंदाजी में गरिमा, टेबल टेनिस अंडर-14 में राखी, अभय, विवेक व मोहित ने स्वर्ण पदक हासिल किए। अंडर-14 कबड्डी टीम ने फाइनल में स्वर्ण पदक कब्जाया। तीरंदाजी में विपुल जोशी, टेबल टेनिस में मोनिका व साक्षी ने रजत पदक हासिल किए। अंडर- 14 बैडमिटन में ताशु, मन्नू, अंडर-19 वॉक रेस में किरन ने कांस्य पदक जीता। अंडर-14 कबड्डी टीम ने बाजी मारी, जबकि वालीबॉल में विद्यालय की टीम रनरअप रही। एकलव्य आदर्श विद्यालय कालसी के खिलाड़ियों ने 21 स्वर्ण, 18 रजत, 9 कांस्य समेत कुल 48 पदक जीतकर महाराष्ट्र व गुजरात को पछाड़कर देशभर की 24 एकलव्य टीमों की सूची में तीसरा स्थान हासिल किया। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ. जीसी बडोनी व उपप्रधानाचार्य सुधा पैन्यूली ने विजेताओं को बधाई दी। एकलव्य उत्तराखंड टीम के साथ एस्कार्ट के रूप में संदीप कुमार, दीपिका डबराल, अमिता रावत, चांदनी, आशुतोष भटट, नीरज सिंह मेहता, गंगेश भंडारी भी भोपाल गए हुए हैं।

chat bot
आपका साथी