Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड के मैदानों में कोहरा, इन जिलों में बारिश के आसार

Uttarakhand Weather Update आज से उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों मौसम के फिर से करवट बदल सकता है। कहीं-कहीं हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार हैं। जबकि मैदानी इलाकों में घने कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया है। इसके अलावा ज्यादातर शहरों का तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है।

By Raksha PanthriEdited By: Publish:Sun, 14 Feb 2021 08:27 AM (IST) Updated:Sun, 14 Feb 2021 08:27 AM (IST)
Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड के मैदानों में कोहरा, इन जिलों में बारिश के आसार
उत्तराखंड के मैदानों में कोहरा, इन जिलों में बारिश के आसार।

जागरण संवाददाता, देहरादून। Uttarakhand Weather Update आज से उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों मौसम के फिर से करवट बदल सकता है। कहीं-कहीं हल्की बारिश और बर्फबारी के आसार हैं, जबकि, मैदानी इलाकों में घने कोहरे को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। इसके अलावा ज्यादातर शहरों का तापमान सामान्य से अधिक बना हुआ है। 

शनिवार को ही प्रदेश के कुछ इलाकों में दोपहर बाद बादल मंडराने लगे। हालांकि, दून, हरिद्वार समेत आसपास के इलाकों में चटख धूप गर्मी का एहसास करा रही है। ज्यादातर शहरों के अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से दो से चार डिग्री सेल्सियस अधिक बने हुए हैं। 

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ उत्तर भारत की ओर से बढ़ रहा है, जिसके चलते उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ के कुछ इलाकों में हल्की बारिश-बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। जबकि, मैदानी इलाकों खासकर हरिद्वार और ऊधमसिंह नगर में घना कोहरा परेशानी बढ़ा सकता है।

विभिन्न शहरों का तापमान

शहर       अधि.      न्यून.

देहरादून     24.1     10.6

उत्तरकाशी   21.8     06.2

मसूरी       17.0     06.9

टिहरी       17.2     07.6

हरिद्वार      24.5     14.8    

जोशीमठ    18.0     05.1

पिथौरागढ़   20.8    05.2

अल्मोड़ा    21.6    05.1

मुक्तेश्वर    16.8    06.3  

नैनीताल     16.5    02.0

यूएसनगर    25.4    07.3

चम्पावत     21.4    04.0

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मौसम शुष्क, छह दिन में छह डिग्री सेल्सियस चढ़ा पारा

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी