Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मौसम शुष्क, छह दिन में छह डिग्री सेल्सियस चढ़ा पारा

Uttarakhand Weather Update उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है। चटख धूप खिलने के कारण पारे में तेजी से इजाफा हो रहा है। पिछले छह दिन के भीतर ज्यादातर शहरों का अधिकतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस चढ़ गया है जिससे दिन में गर्मी का एहसास हो रहा है।

By Raksha PanthriEdited By: Publish:Fri, 12 Feb 2021 08:15 AM (IST) Updated:Fri, 12 Feb 2021 08:15 AM (IST)
Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मौसम शुष्क, छह दिन में छह डिग्री सेल्सियस चढ़ा पारा
Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मौसम शुष्क।

जागरण संवाददाता, देहरादून। Uttarakhand Weather Update उत्तराखंड में मौसम शुष्क बना हुआ है। चटख धूप खिलने के कारण पारे में तेजी से इजाफा हो रहा है। पिछले छह दिन के भीतर ज्यादातर शहरों का अधिकतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस चढ़ गया है, जिससे दिन में गर्मी का एहसास हो रहा है। हालांकि, मौसम विभाग ने आगामी रविवार से मौसम के फिर करवट बदलने की संभावना जताई है।

गुरुवार को प्रदेश के ज्यादातर इलाकों में आसमान साफ रहा और चटख धूप खिली रही। दून, हरिद्वार समेत आसपास के इलाकों में दिन में गर्मी का एहसास हो रहा है। पांच फरवरी को दून का अधिकतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया था, जबकि 11 फरवरी को यह 26 पार पहुंच गया। ऐसे में धीरे-धीरे ठंड काफूर होने लगी है। बीते बुधवार को पिथौरागढ़ के पंचाचूली, हंसलिंग, राजरंभा, नंदा देवी, नंदा कोट, सिदमधार, बृजगंग सहित मुनस्यारी के शीर्ष में खलिया टॉप और छिपलाकेदार में हिमपात और चमेाली के कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश से आसपास के इलाकों में जरूर तापमान में मामूली गिरावट आई। 

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ फिलहाल उत्तराखंड में सक्रिय नहीं है, जिससे तापमान में तेजी से बढ़ोतरी हो रही है। जबकि, रविवार और सोमवार को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ के कुछ इलाकों में हल्की बारिश-बर्फबारी हो सकती है। अन्य क्षेत्रों में मौसम शुष्क रहेगा।

विभिन्न शहरों का तापमान

शहर       अधि.      न्यून.

देहरादून     26.1     09.4

उत्तरकाशी   18.4     03.8

मसूरी       16.2     06.2

टिहरी       18.4     06.4

हरिद्वार      26.3     07.7    

जोशीमठ    18.7     03.0

पिथौरागढ़   21.3    04.1

अल्मोड़ा    21.6    06.2

मुक्तेश्वर    18.4    03.4  

नैनीताल     17.0    02.5

यूएसनगर    25.2    07.7

चम्पावत     16.3    02.5

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather Update: हरिद्वार-ऊधमसिंह नगर में कोहरे की मार, कुछ क्षेत्रों में हो सकती है बारिश-बर्फबारी

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी