Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज; कई हिस्सों में बारिश; ओलावृष्टि की चेतावनी

Uttarakhand Weather Update उत्तराखंड में एकबार फिर से मौसम ने करवट बदल ली है। पौड़ी चमोली समेत राज्य के कई हिस्सों में बारिश शुरू हो गई है। मौसम विभाग के मुताबिक पहाड़ों में कहीं-कहीं तेज बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है।

By Raksha PanthriEdited By: Publish:Sun, 07 Mar 2021 07:29 AM (IST) Updated:Sun, 07 Mar 2021 07:29 AM (IST)
Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज; कई हिस्सों में बारिश; ओलावृष्टि की चेतावनी
उत्तराखंड में बदला मौसम का मिजाज; कई हिस्सों में बारिश।

जागरण संवाददाता, देहरादून। उत्तराखंड में एकबार फिर से मौसम ने करवट बदल ली है। पौड़ी, चमोली समेत राज्य के कई हिस्सों में बारिश शुरू हो गई है। मौसम विभाग के मुताबिक पहाड़ों में कहीं-कहीं तेज बारिश और ओलावृष्टि हो सकती है। विभाग ने इसे लेकर ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इस दौरान 3000 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्का हिमपात भी हो सकता है।

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते उत्तर भारत में अगले कुछ दिन मौसम परिवर्तन के आसार हैं। पिछले कुछ दिनों से उत्तराखंड में चटख धूप खिलने से मौसम शुष्क बना हुआ है। ज्यादातर शहरों का अधिकतम तापमान सामान्य से तीन से पांच डिग्री सेल्सियस अधिक है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, पश्चिमी विक्षोभ के शनिवार रात तक उत्तराखंड में दस्तक देने की संभावना है, जिसके चलते रविवार को उत्तरकाशी, चमोली, पिथौरागढ़ समेत आसपास के इलाकों में मध्यम बारिश हो सकती है।

वहीं, ऊंचाई वाले इलाकों में कहीं-कहीं हिमपात और ओलावृष्टि की आशंका है। इसके अलावा मैदानी इलाकों में 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। इसके बाद अधिकतम तापमान में मामूली गिरावट आने की संभावना है।

विभिन्न शहरों का तापमान

शहर       अधिकतम  न्यूनतम

देहरादून     31.0     11.0

उत्तरकाशी   21.8     08.1

मसूरी       19.5     07.6

टिहरी       20.6     08.8

हरिद्वार     30.9    09.4    

जोशीमठ    19.2    07.1

पिथौरागढ़   23.6    06.4

अल्मोड़ा    27.6    05.6

मुक्तेश्वर   21.6    06.5  

नैनीताल    19.9    09.0

यूएसनगर   28.5    08.8

चंपावत     21.2    03.9

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather Update: पहाड़ों में भारी बारिश, मैदानों में अंधड़ की चेतावनी; ऑरेंज अलर्ट जारी

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी