Uttarakhand Weather Update: सामान्य से चार डिग्री अधिक हुआ दून का पारा, बुधवार से इन जिलों में हो सकती है बारिश

Uttarakhand Weather Update उत्तराखंड में मौसम शुष्क है और बढ़ता तापमान गर्मी का एहसास करा रहा है। दून में सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक दर्ज किया गया। इससे दोपहर के वक्त गर्मी बढ़ गई।

By Raksha PanthriEdited By: Publish:Tue, 02 Mar 2021 07:20 AM (IST) Updated:Tue, 02 Mar 2021 07:20 AM (IST)
Uttarakhand Weather Update: सामान्य से चार डिग्री अधिक हुआ दून का पारा, बुधवार से इन जिलों में हो सकती है बारिश
सामान्य से चार डिग्री अधिक हुआ दून का पारा।

जागरण संवाददाता, देहरादून। Uttarakhand Weather Update उत्तराखंड में मौसम शुष्क है और बढ़ता तापमान गर्मी का एहसास करा रहा है। दून में सोमवार को अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री अधिक दर्ज किया गया। इससे दोपहर के वक्त गर्मी बढ़ गई। हालांकि मौसम विभाग ने बुधवार को उत्तरकाशी, चमोली और पिथौरागढ़ में बारिश होने की उम्मीद जताई है। साथ ही अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में हल्की बर्फबारी की भी संभावना है। 

फरवरी में नया रिकार्ड बनाने के बाद पारा मार्च में भी उछाल मार सकता है। राज्य मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार, पश्चिमी विक्षोभ (वेस्टर्न डिस्टरबेंस) कमजोर पड़ने के कारण प्रदेश में बारिश बेहद कम हुई है। इसी वजह से मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। उन्होंने बताया कि एक बार फिर पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के संकेत हैं। इस दौरान तीन पर्वतीय जिलों में बारिश और हल्की बर्फबारी के साथ ही आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है।

विभिन्न शहरों का तापमान

शहर       अधिकतम  न्यूनतम

देहरादून     27.7     09.6

उत्तरकाशी   18.6     07.7

मसूरी       16.5     06.7

टिहरी       18.4     06.8

हरिद्वार      25.7     07.7    

जोशीमठ    18.8     05.6

पिथौरागढ़   22.9     06.5

अल्मोड़ा    25.5     06.3

मुक्तेश्वर    18.8     03.8  

नैनीताल     19.8     08.0

यूएसनगर    28.6    08.2

चम्पावत     19.6    05.2

यह भी पढ़ें- Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मार्च की शुरुआत के साथ और चढ़ेगा पारा

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी