Uttarakhand Weather Update: पहाड़ों में कल बारिश और ओलावृष्टि के आसार, यलो अलर्ट जारी

Uttarakhand Weather News Update उत्तराखंड शुष्क मौसम के बीच तापमान में इजाफा हो रहा है। मौसम विभाग ने अब सोमवार व मंगलवार को पहाड़ों में बारिश और ओलावृष्टि के आसार बताए हैं। इसको लेकर यलो अलर्ट भी जारी किया गया है।

By Raksha PanthriEdited By: Publish:Sun, 21 Mar 2021 07:56 AM (IST) Updated:Sun, 21 Mar 2021 07:56 AM (IST)
Uttarakhand Weather Update: पहाड़ों में कल बारिश और ओलावृष्टि के आसार, यलो अलर्ट जारी
पहाड़ों में कल बारिश और ओलावृष्टि के आसार, यलो अलर्ट जारी।

जागरण संवाददाता, देहरादून। Uttarakhand Weather News Update उत्तराखंड शुष्क मौसम के बीच तापमान में इजाफा हो रहा है। मौसम विभाग ने अब सोमवार व मंगलवार को पहाड़ों में बारिश और ओलावृष्टि के आसार बताए हैं। इसको लेकर यलो अलर्ट भी जारी किया गया है। 

उत्तराखंड में मौसम की बेरुखी बरकरार है। लगातार बढ़ रहे शुष्क और पश्चिमी विक्षोभ के दगा देने के कारण मार्च में मई सा एहसास हो रहा है। दिनभर चटख धूप खिल रही है, जिससे तपिश महसूस हो रही है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक प्रदेश में सोमवार से उत्तरकाशी, चमोली, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं हल्की बारिश, ओलावृष्टि व चोटियों पर हिमपात हो सकता है। 

विभिन्न शहरों का तापमान

शहर       अधिकतम  न्यूनतम

देहरादून     32.4    15.5

उत्तरकाशी   32.6    13.3

मसूरी       20.4    10.7

टिहरी       22.4    11.8

हरिद्वार      33.0    14.0    

जोशीमठ    22.5    08.8

पिथौरागढ़   25.6    09.0

अल्मोड़ा    29.6    08.1

मुक्तेश्वर    21.8    09.6  

नैनीताल    23.4    13.0

यूएसनगर   31.5    12.0

चंपावत    23.7    07.1

होली मिलन समारोह आज

हरिद्वार में वैश्य बंधु समाज मध्य हरिद्वार रविवार को श्री महाराजा अग्रसेन वार्षिकोत्सव एवं होली समारोह मनाएगा। कार्यक्रम की जानकारी देते हुए अध्यक्ष डा विशाल गर्ग ने बताया कि समारोह की अध्यक्षता लक्सर विधायक संजय गुप्ता करेंगे। उद्योगपति संदीप जैन, राजीव बंसल, विकास गर्ग व पतंजलि विवि के उपकुलपति डा.महावीर अग्रवाल मुख्य अतिथि रूप में मौजूद रहेंगे।

लक्सर नगर पालिका अध्यक्ष अंबरीश गर्ग, रूड़की नगर निगम के मेयर गौरव गोयल, उद्योगपति यूसी जैन, मुकेश अग्रवाल समारोह में अतिविशिष्ट अतिथी होंगे। डा.विशाल गर्ग ने बताया कि कार्यक्रम में मैजिक शो, सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति के अलावा संस्था के पदाधिकारी, सदस्य व अतिथी फूलों की होली भी खेलेंगे।

यह भी पढ़ें- Kumaon Weather Update : सोमवार से फिर बदलेगा मौसम, कुमाऊं के कई जिलों में हो सकती है बारिश

Uttarakhand Flood Disaster: चमोली हादसे से संबंधित सभी सामग्री पढ़ने के लिए क्लिक करें

chat bot
आपका साथी